फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Section 144 imposed on coastal areas of Puducherry due to Cyclone Michaung

Cyclone Michaung: भारी बारिश के कारण चेन्नई के कई इलाकों में जलभराव, पुडुचेरी के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू

Mon, 04 Dec 2023 03:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 04 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठ रहे चक्रवात मिचौंग के आंध्र प्रदेश के वेलोर और मछलीपट्टनम में मंगलवार की दोपहर को टकराने की उम्मीद है। इस दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की आशंका है।

विज्ञापन
Section 144 imposed on coastal areas of Puducherry due to Cyclone Michaung
Heavy rain in Chennai - फोटो : Social Media

विस्तार

चक्रवात मिचौंग के पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु से टकराने की उम्मीद है। इस संभावना को देखते हुए पुडुचेरी के जिला अधिकारी ने समुद्री इलाकों के आसपास धारा 144 लागू कर दिया है। जिला अधिकारी ने तीन दिसंबर की शाम सात बजे से पांच दिसंबर की शाम छह बजे तक लोगों को सुमद्री तटीय इलाकों में नहीं जाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निर्देश का उल्लंघन करने वाले को जुर्माना या छह महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तमिलनाडु के उत्तर तटीय क्षेत्र, पुडुचेरी और करईकल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तीन दिसंबर से चार दिसंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण चेन्नई में जलभराव
बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठ रहे चक्रवात मिचौंग के आंध्र प्रदेश के वेलोर और मछलीपट्टनम में मंगलवार की दोपहर को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की आशंका है। यह चक्रवाती तूफान फिलहाल दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारी बारिश के कारण चेन्नई में जलभराव हो गया। इस वजह से अलंदूर के थिलई गंगा नगर सबवे को बंद कर दिया गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के बीच कनाथुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन दीवार ढह गई। इस हादसे में दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

तमिलनाडु के राज्यपाल ने जारी किए निर्देश
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण पूर्वी तटीय क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। चक्रवात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केंद्र और राज्य के एजेसियों को लोगों की सुरक्षा और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए भेजा गया है। 

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने कहा, 'स्थिति पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उच्चतम स्तर पर देखा जा रहा है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे राज्य सरकार के निर्देश का पालन करें और घर पर ही सुरक्षित रहें।'


चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के डायरेक्टर बालाचंद्रन ने कहा, 'चक्रवात मिचौंग उत्तरीपूर्वी और पूर्वी चेन्नई से केवल 100 किमी की दूरी पर है। पिछले छह घंटों में इसकी रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा हो चुकी है। चक्रवाती तूफान के नेलोर और मछलीपट्टनम में शाम के चार बजे तक पहुंचने की संभावना है। चेन्नई में आज शाम तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

चक्रवात मिचौंग को देखते हुए चेन्नई सेंट्रल ने 11 ट्रेनें रद्द कर दी है। भारी बारिश के कारण व्यासरपाड़ी और बेसिन ब्रिज नंबर 14 पर पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। तूफान के कारण चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, बैंक और अन्य सरकारी दफ्तरों को पांच दिसंबर तक बंद रखा गया है। भारतीय सेना की 12 मद्रास यूनिट ने चेन्नई के मुगलिवक्कम और मनापक्कम इलाकों में भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित लोगों के बचाव में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed