फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second day of Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra news update in hindi

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा का दूसरा दिन आज, सलमान खुर्शीद बोले- नेताओं का बढ़ेगा मनोबल

Mon, 15 Jan 2024 03:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 15 Jan 2024 03:10 AM IST
सार

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है।

विज्ञापन
Second day of Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra news update in hindi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : Twitter

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी आज भी मणिपुर में ही रहेंगे। यात्रा पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने रविवार को कहा कि यात्रा जारी रहेगी। यात्रा पार्टी नेताओं के मनोबल को प्रभावित करेगी। सब कुछ बहुत अच्छे से हो रहा है। बता दें, रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। इस दौरान गांधी ने कहा था कि मणिपुर के भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और भारत के प्रधानमंत्री आज तक आपके आंसू और आपसे गले मिलने नहीं आए। यह शर्म की बात है। 

विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने दिया भाषण
यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी ने कहा कि मैं 2004 से राजनीति में हूं। मैंने भारत के ऐसी जगह का दौरा किया, जहां शासन का पूरा बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है। 29 जून को राज्य का दौरा करने के बाद, मणिपुर अब मणिपुर नहीं रहा। यह विभाजित हो गया है। हर जगह नफरत फैली हुई है। लाखों लोगों को नुकसान हुआ है। लोगों ने अपनी आंखों के सामने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम यहां आपकी बात सुनने, आपका दर्द साझा करने आए हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह यात्रा एक धोखे के अलावा कुछ नहीं हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ही न्याय नहीं मिल रहा है, जो अब दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हर किसी को उचित सम्मान दिया है। यही कारण है कि हमारी पार्टी में शामिल होने के बाद कोई मुख्यमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, कोई सांसद तो कोई विधायक है। हमने हमेशा से उनका सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि सभी ने पीएम मोदी के नेतृत्व के साथ जुड़ने की इच्छा जाहिर की है। विद्रोहियों के समर्थक हैं राहुल गांधी, क्या माफी मांगेंगे- रिजिजू

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजिजू ने भी कसा तंज
वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है या इसे विभाजित करना। राहुल गांधी पूर्वोत्तर जा रहे हैं। विद्रोही संगठनों के समर्थन करने के लिए क्या राहुल गांधी ने माफी मांगी है, जो पूर्वोत्तर को देश से अलग करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed