Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
second anniversary of the Balakot Operations : Air Force showed Jauhar by destroying target
{"_id":"603a6bc64327a01aa4348feb","slug":"second-anniversary-of-the-balakot-operations-air-force-showed-jauhar-by-destroying-target","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : वायुसेना ने दिखाया जौहर, एयर चीफ मार्शल ने मिराज में भरी उड़ान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : वायुसेना ने दिखाया जौहर, एयर चीफ मार्शल ने मिराज में भरी उड़ान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर उड़ान भरते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर की गई ‘एयर स्ट्राइक’ की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर वैसा ही अभ्यास किया। इसके तहत लंबी दूरी तय कर एक टारगेट को भेदा गया। खास बात यह रही कि इस अभ्यास में वायुसेना की उसी स्क्वाड्रन को शामिल किया गया, जिसने असल में बालाकोट एयर स्ट्राइक में हिस्सा लेकर आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट किया था।
सूत्रों ने बताया कि यह अभ्यास हाल ही में किया गया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। इस वीडियो में लड़ाकू विमानों को एक टारगेट पर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। लक्ष्य को निशाना बनते जोरदार धमाका होता है और काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उड़ता रहा। पाकिस्तान के बालाकोट में जब हवाई हमला किया गया था, तब भी वहां मौजूदा आतंकी अड्डों का नामो-निशान मिट गया था।
बता दें, बालाकोट एयर स्ट्राइक को 26 फरवरी को दो साल पूरे हो गए हैं। बालाकोट में आतंकी शिविरों को जमकर निशाना बनाया था। इस एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो गए थे। एयर स्ट्राइक में मिराज-2000 विमानों ने हिस्सा लिया था।
#WATCH: IAF carried out a long-range precision strike against a practice target to mark the second anniversary of the Balakot Operations. The strike was carried out by members of the same Sqn who carried out the actual operations. pic.twitter.com/CPMhfQZaZt
वायुसेना प्रमुख ने उन्हीं पायलटों के साथ मिराज 2000 में भरी उड़ान
2 of 4
वायुसेना प्रमुख ने मिराज 2000 में भरी उड़ान
- फोटो : ANI
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भी इस मौके पर बालाकोट हवाई हमले में शामिल रहे पायलटों के साथ लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने लड़ाकू विमान मिराज-2000 के उन्नत विमान में उड़ान भरी।
Indian Air Force Chief RKS Bhadauria flew in an upgraded Mirage-2000 fighter aircraft during the multi-aircraft sortie to commemorate the second anniversary of the Balakot Operations. pic.twitter.com/HPOIkpil9a
बता दें, भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी 2019 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गृहमंत्री शाह ने जांबाजों को किया सलाम
4 of 4
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : twitter.com/AmitShah
गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के जांबाजों की वीरता को सलाम किया। शाह ने ट्वीट कर कहा, वर्ष 2019 में इसी दिन वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर आतंकवाद के विरुद्ध नए भारत की नीति को स्पष्ट कर दिया था। मैं पुलवामा के वीर शहीदों का स्मरण व वायु सेना की वीरता को सलाम करता हूं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।