फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second Amrit Bharat train will run between Saharsa and Mumbai, this will be the route, PM Modi will flag it of

Bihar: सहरसा से मुंबई के बीच चलेगी दूसरी अमृत भारत ट्रेन, ये होगा का रूट; PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 19 Apr 2025 06:16 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

Amrit Bharat train: बिहारवासियों को दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह नई ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर तक चलाए जाने की योजना थी।

विज्ञापन
Second Amrit Bharat train will run between Saharsa and Mumbai, this will be the route, PM Modi will flag it of
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चली है। चुनाव से पहले ही राज्य को चुनावी सौगात मिल रही है। इसी क्रम में बिहारवासियों को दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है। यह नई ट्रेन सहरसा से मुंबई के लिए चलेगी। पहले इस ट्रेन को सहरसा से दिल्ली होकर अमृतसर तक चलाए जाने की योजना थी। ताजा जानकारी के अनुसार, अब इस ट्रेन को सहरसा से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना) होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम से इस ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम इस कार्यक्रम से बिहार में कुल 4 नई ट्रेनें शुरू करेंगे, जिसमें एक वंदे मेट्रो यानी नमो भारत ट्रेन भी शामिल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से सुबह 5 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। अमृत भारत से सहरसा से मुंबई का सफर महज 24 घंटे में पूरा होगा। अभी इस रूट पर चलने वाली हमसफर ट्रेन में साढ़े 35 घंटे का समय लगता है। यह ट्रेन सहरसा से खुलकर खगड़िया, हसनपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र (पटना), दानापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), इटारसी, भुसावल के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से वापसी की टाइमिंग अभी नहीं आई है। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव शनिवार को निरीक्षण के लिए सहरसा पहुंचे। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को पीएम मोदी 4 नई ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि, अभी सहरसा-मुंबई अमृत भारत ट्रेन को सप्ताह में एक दिन चलाया जा सकता है। क्योंकि इसका एक ही रैक समस्तीपुर रेल मंडल को मिला है। यही रैक मुंबई जाएगा और फिर वापस सहरसा आएगा। दूसरा रैक आने के बाद भविष्य में इसके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। सहरसा से मुंबई के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच हैं। इसमें स्लीपर और जनरल कोच के अलावा आगे और पीछे दो इंजन लगे हैं। पुश-पुल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में तेज गति से चलती है। इसका डिजाइन वंदे भारत की तरह है, हालांकि इसमें वातानुकूलित डिब्बे नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सहरसा से दो नई मेमू ट्रेनों को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सहरसा से सुपौल होते हुए पिपरा के बीच नई पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा सहरसा से खगड़िया, अलौली होते हुए समस्तीपुर के लिए मेमू पैसेंजर ट्रेन चलेगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बिहार की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। यह पटना से जयनगर (मधुबनी) के बीच चलाई जाएगी। इसे नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी कहते हैं, जो रैपिड रेल के रैक पर चलाई जाती है। अभी देश में सिर्फ अहमदाबाद और भुज के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चल रही है।

ये भी पढ़ें:  Railways:अब तत्काल टिकट के लिए नहीं होगी परेशानी!, लॉगिन करते समय इस टाइम का रखें ध्यान, मिलेगा कंफर्म टिकट


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने बिहार में अगले छह माह के 6 नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसमें अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं। इससे बिहार से दिल्ली, पुणे, हैदराबाद समेत कई बिजी रूट पर चलने वाले यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा। रेलवे के इस कदम से कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी। लोगों के आने-जाने के लिए कई ट्रेनों का विकल्प मिलेगा। इससे यात्रियों को टिकटों की मारीमारी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नवंबर 2025 तक मतदान होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में चुनावों से पहले, भारतीय रेलवे अगले छह महीनों में अत्याधुनिक सेवाओं सहित कई नई ट्रेनें शुरू करने की तैयारी में है।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि, पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन इसी साल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन से लंबी दूरी के यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे उनके समय में भी बचत होगी। वहीं, पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद और एक अन्य मार्ग पर नई सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed