फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know exact time to book Railways Tatkal tickets, log in 5 minutes before the scheduled time

Railways: अब तत्काल टिकट के लिए नहीं होगी परेशानी!, लॉगिन करते समय इस टाइम का रखें ध्यान, मिलेगा कंफर्म टिकट

Sat, 19 Apr 2025 06:08 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

लोग अक्सर रेलवे की तत्काल टिकट बुक न हो पाने की शिकायत करते नजर आते हैं। कई बार साइट ना खुलने की शिकायतें भी सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप सही टाइम पर आईआरसीटीसी वेबसाइट या एप पर लॉगिन कर ले तो तत्काल में कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ सकते हैं। जानें क्या है सही समय....।

विज्ञापन
Know exact time to book Railways Tatkal tickets, log in 5 minutes before the scheduled time
आईआरसीटीसी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल टिकट सेवा शुरु की है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिए अपना टिकट बुक कर सकते है। यात्री अपनी यात्रा की तारीख से एक दिन पहले अपना टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन ट्रेन में सीटें कम होने, नेटवर्क नहीं मिलने, फिर साइट नहीं खुलने या फिर छोटी गलतियों के चलते यात्रियों के टिकट कंफर्म नहीं हो पाते है। ऐसे में अगर आप सही टाइम पर आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन कर ले तो तत्काल में कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ सकते हैं। आईए जानते कैसे
विज्ञापन


दरअसल, किसी भी ट्रेन के एसी कोच में तत्काल टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है। ऐसे में अगर आपको सुबह 9.55 पर आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एप पर लॉगिन करना चाहिए। जबकि स्लीपर क्लास के लिए सुबह 10.55 बजे लॉगिन करना चाहिए। लेकिन कई बार लोग बताए गए समय से पूर्व ही लॉग इन कर लेते है। इससे नुकसान यह होता है कि वेबसाइट या ऐप पर 15 मिनट तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं होने की वजह से लॉगिन टाइम एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में यात्रियों को लॉगिन एक्सपायर होने से दोबारा लॉगिन करना पड़ता है।
विज्ञापन


उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री सुबह 9:45 पर लॉगिन किया और ऐन मौके पर यानी 10 बजे आपका लॉगिन एक्सपायर हो गया तो जब तक आप दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा। जब तब ट्रेन की सारी टिकटें बुक हो जाती है। वहीं सुबह 10 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने से लोड बढ़ जाता है। ऐसे में यूजर्स के लिए फिर लॉगिन करना आसान नहीं होता है। इसलिए एसी के लिए सुबह 9:55 और स्लीपर के लिए 10:55 तक ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री यह भी रखे ध्यान में
ट्रेन के सभी एसी क्लास ( फर्स्ट एसी , सेकंड एसी, थर्ड एसी, सीसी, ईसी) के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है। जबकि स्लीपर क्लास (एसएल) के लिए बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 11 बजे शुरू होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री की ट्रेन की नई दिल्ली से सुबह 21 अप्रैल को रवाना होनी है तो उसकी तत्काल बुकिंग 20 अप्रैल को सुबह होगी।

अगर किसी यात्री को तत्काल में टिकट नहीं मिला है तो यात्री प्रीमियम तत्काल में भी टिकट बुक करवा सकते है। इसके लिए बुकिंग एसी क्लास के लिए यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। हालांकि, यह सामान्य तत्काल से काफी महंगा होता है, क्योंकि इसमें डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होता है। भारतीय रेलवे के अनुसार, जो भी यात्री तत्काल टिकट बुक करेंगे, वह एक साथ अधिकतम 4 तत्काल टिकट ही बुक कर सकते हैं। इससे अधिक टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें, यह फैसला कालाबाजारी को रोकने के लिए लिया गया है।


Congress: खरगे बोले- सोनिया-राहुल पर चार्जशीट और नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना बदले की भावना की कार्रवाई

यात्री यहां से कर सकते है तत्काल टिकट बुक
तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं काउंटर बुकिंग की तुलना में ऑनलाइन टिकटों की संख्या अधिक होती है। इसी के साथ सभी यात्रियों को वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी पसंदीदा ट्रेन और क्लास के लिए तत्काल टिकटों की अवेलेबिलिटी चेक करने की सलाह दी जाती है। यात्रियों को टिकट बुकिंग करने के दौरान ट्रेन और क्लास का सिलेक्ट करने के बाद अपनी जानकारी देनी होती है। सभी यात्रियों का नाम, उम्र, लिंग और आईडी प्रूफ दर्ज करना होता है। सफर के दौरान यात्रियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed