फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab CM Mann allegedly deplaned for being drunk, Scindia says this

Mann Deplaned Case : मान को विमान से उतारने की होगी जांच, सिंधिया बोले-लुफ्थांसा से मांगी जानकारी

Tue, 20 Sep 2022 03:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 03:08 PM IST
सार

सोमवार को खबरें आईं कि फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आने वाले लुफ्थांसा के विमान की उड़ान में सीएम भगवंत मान के नशे में होने के कारण देरी हुई थी। इस बारे में पूछने पर केंद्रीय विमानन मंत्री सिंधिया ने कहा कि घटना को लेकर लुफ्थांसा से जानकारी मांगी गई है। 

विज्ञापन
Punjab CM Mann allegedly deplaned for being drunk, Scindia says this
Jyotiraditya Scindia - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कथित तौर पर नशे में होने के कारण जर्मनी में लुफ्थांसा एयर लाइंस के विमान से उतारे जाने के मामले की जांच होगी। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि यह घटना हमारी धरती पर नहीं बल्कि विदेश में हुई है, इसलिए हमें तथ्यों की छानबीन करना होगी। 

विज्ञापन


सोमवार को खबरें आईं कि फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आने वाले लुफ्थांसा के विमान की उड़ान में सीएम भगवंत मान के नशे में होने के कारण देरी हुई थी। इस बारे में पूछने पर केंद्रीय विमानन मंत्री सिंधिया ने कहा कि घटना को लेकर लुफ्थांसा से जानकारी मांगी गई है। यह उपलब्ध कराना उस पर निर्भर करता है। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर निश्चित रूप से इस मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 


एयरलाइंस ने यह बात कही थी
हालांकि, यह मामला चर्चा में आने के बाद में लुफ्थांसा एयरलाइन ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण जारी किया था। कंपनी ने कहा था कि आने वाली उड़ान में देरी और विमान बदलने के चलते फ्रैंकफर्ट से दिल्ली की उड़ान देरी से रवाना हुई। 

उधर, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लुफ्थांसा से जानकारी जुटाने और उन्हें सार्वजनिक करने की मांग की। पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी सीएम मान पर आरोप लगाए थे। पंजाब की आप सरकार के सीएम भगवंत मान राज्य के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पंजाब में निवेश आमंत्रित करने के लि आठ दिनी जर्मनी यात्रा पर गए थे। वे रविवार को दिल्ली में होने वाले आप के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि, कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे, लेकिन वे दिल्ली नहीं पहुंच सके और वीडियो कॉल के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। मान दूसरे दिन यानी सोमवार को वापस लौटे थे।


क्या था मामला
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि जर्मन एयर लाइंस की उड़ान में इसलिए देरी हुई, क्योंकि एक यात्री कथित तौर पर नशे में था और उसे प्लेन से उतारा गया था। इसे लेकर अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता बाजवा ने आरोप लगाए कि विमान से उतारा गया यात्री कोई और नहीं बल्कि सीएम भगवंत मान थे। इन नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed