फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scientists have discovered Phosphorus on Saturn moon Enceladus

खोज: शनि के चंद्रमा ‘एन्सेलाड्स’ पर मिला जीवन तत्व, फॉस्फोरस पाए जाने से जीवन के होने की संभावना प्रबल हुई

Mon, 19 Jun 2023 05:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Jun 2023 05:24 AM IST
सार

साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट टेक्सास के वैज्ञानिक क्रिस्टोफर ग्लेन की अगुवाई में वैज्ञानिकों के एक दल ने शनि के चंद्रमा ‘एन्सेलाड्स’ पर फॉस्फोरस की खोज की है, जो जीवन के लिए जरूरी है

विज्ञापन
Scientists have discovered Phosphorus on Saturn moon Enceladus
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

विस्तार

धरती के अलावा अन्य ग्रह पर जीवन तलाश रहे वैज्ञानिकों को शनि के चंद्रमा पर कुछ नए सुराग मिले हैं। साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट टेक्सास के वैज्ञानिक क्रिस्टोफर ग्लेन की अगुवाई में वैज्ञानिकों के एक दल ने शनि के चंद्रमा ‘एन्सेलाड्स’ पर फॉस्फोरस की खोज की है, जो जीवन के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन


फॉस्फोरस जैविक प्रक्रियाओं के लिए काफी अहम माना जाता है। अपनी इस अनूठी खोज के लिए वैज्ञानिकों ने नासा के कैसिनी मिशन के आंकड़ों का उपयोग किया है। कैसिनी ह्यूजेन्स एक मानव रहित अंतरिक्ष यान है, जिसे शनि ग्रह पर भेजा गया था। कैसिनी मिशन पिछले 13 सालों से शनि, उसके छल्लों और इसके कई चंद्रमाओं की प्रणाली की जांच कर रहा है। अध्ययन के नतीजे जर्नल नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। 
विज्ञापन


कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन पहले मिल चुके 
डॉ. ग्लेन ने कहा कि एन्सेलाड्स पर मौजूद महासागरों में बहुत ज्यादा मात्रा में फॉस्फोरस होना चाहिए। एन्सेलाड्स में मौजूद समुद्रों से मिले बर्फ के नमूनों में इसका पता लगा है। हालांकि इससे पहले भी एन्सेलाड्स के महासागरों में वैज्ञानिकों को कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, नाइट्रोजन और सल्फर जैसे मानव जीवन के लिए जरूरी कई तत्व मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिस्थितिकी तंत्र को भी करता है नियंत्रित
अपनी इस नई खोज में कैसिनी अंतरिक्ष यान ने एन्सेलाड्स की सतह पर तरल पानी की खोज की थी। साथ ही बर्फीली सतह और दरारों से लिए गए बर्फ और गैसों के ढेरों नमूनों का विश्लेषण किया था। कॉस्मिक डस्ट एनालाइजर द्वारा किए गए इस विश्लेषण में सोडियम फॉस्फेट की उपस्थिति का पता चला।

इन परिणामों की जांच प्रयोगशाला में भी की गई, जिसमें पुष्टि हुई है कि एन्सेलाड्स के समुद्रों में फॉस्फोरस फॉस्फेट के रूप में आसानी से उपलब्ध है। यह न केवल इंसानों बल्कि जानवरों के डीएनए में भी पाया जाता है। फॉस्फेट समुद्र में पारिस्थितिकी तंत्र को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। 


धरती की तुलना में 100 गुना अधिक
डॉ. ग्लेन के मुताबिक शनि के चंद्रमा के समुद्री पानी में फॉस्फेट की मात्रा धरती पर मौजूद महासागरों की तुलना में 100 गुना अधिक है। यह खोज पृथ्वी से बाहर जीवन की खोज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हमारे सौर मंडल में कई खगोलीय पिंडों में बर्फीली सतहों के नीचे समुद्र छुपे हुए हैं। इनमें यूरोपा, टाइटन और एन्सेलाड्स जैसे चंद्रमाओं के साथ प्लूटो जैसे बहुत दूर के ग्रह शामिल हैं। देखा जाए तो यह खोज पूरी आकाशगंगा में रहने योग्य ग्रहों के पाए जाने की संभावना को बढ़ा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed