फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC-ST Act: BJP vigilance with upper caste displeasure before election

एससी-एसटी एक्ट: चुनाव से पहले सवर्णों की नाराजगी से भाजपा सतर्क, उग्र आंदोलन ने बढ़ाई चिंता  

Sat, 08 Sep 2018 05:37 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Sep 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
SC-ST Act: BJP vigilance with upper caste displeasure before election
बवाल - फोटो : अमर उजाला
पार्टीशासित तीन राज्यों में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एससी-एसटी एक्ट मामले में सवर्णों की नाराजगी से भाजपा सतर्क हो गई है। नाराज सवर्णों को मनाने के लिए पार्टी कई विकल्पों पर विचार विमर्श कर रही है। पार्टी में फौरी राय है कि गृह मंत्रालय इस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने से पहले राज्यों को सावधानी बरतने की सलाह दे। इसके बाद पार्टी विभिन्न माध्यमों से सवर्र्णों से जुड़े संगठनों से संपर्क साध कर उनकी नाराजगी दूर करे। शनिवार को शुरू हो रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा भी होगी।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सवर्ण संगठनों के बुलाए भारत बंद के दौरान मध्य प्रदेश में जिस प्रकार तीखी प्रतिक्रिया आई उससे नेतृत्व सतर्क है। पार्टी को इस साल केअंत में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चुनाव का सामना करना है। पद्मावत फिल्म मामले में राजपूत बिरादरी की नाराजगी के कारण पार्टी  राजस्थान में लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीती सीट गंवा चुकी है। ऐसे में पार्टी सवर्णों को साधने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक फौरी तौर पर गृह मंत्रालय से राज्यों केलिए सलाह जारी कराने पर सहमति बनी है। ऐसे में गृह मंत्रालय जल्द ही राज्यों को इस कानून केतहत एफआईआर दर्ज करने से पहले दुरुपयोग के संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दे सकती है। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में नाराज सवर्णों को मनाने की रणनीति बनेगी। रणनीति बनाते समय यह ध्यान रखा जाएगा कि कहीं इससे बड़ी मुश्किल से शांत हुए एससी-एसटी वर्ग फिर से नाराज न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed