फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC Registry and NIC lack infrastructure wherewithal to live stream proceedings without third party application

सुप्रीम कोर्ट: SC-NIC के पास नहीं है सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बुनियादी ढांचा, रजिस्ट्री ने दिया जवाब

Sun, 27 Nov 2022 09:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Nov 2022 09:25 PM IST
सार

अपनी याचिका में गोविंदाचार्य ने अदालत की कार्यवाही के ‘सीधे प्रसारण’ पर कॉपीराइट की सुरक्षा को लेकर यू-ट्यूब के साथ एक विशेष व्यवस्था के लिए निर्देश देने की मांग की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को गोविंदाचार्य की याचिका पर अपनी रजिस्ट्री को नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
SC Registry and NIC lack infrastructure wherewithal to live stream proceedings without third party application
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ द्वारा अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अपना प्लेटफॉर्म लाने की तैयारियों का दावा किए  जाने के बीच सामने आया है कि इस समय बिना किसी तीसरे पक्ष के संसाधनों के उपयोग के अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के पास कोई बुनियादी ढांचा नहीं है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद से यूट्यूब पर अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। शीर्ष अदालत के रजिस्ट्री विभाग ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विचारक के.एन. गोविंदाचार्य की याचिका पर जवाब देते हुए ये जानकारी दी है।

विज्ञापन


अपनी याचिका में गोविंदाचार्य ने वकील विराग गुप्ता के जरिए अदालत की कार्यवाही के ‘सीधे प्रसारण’ पर कॉपीराइट की सुरक्षा को लेकर यू-ट्यूब के साथ एक विशेष व्यवस्था के लिए निर्देश देने की मांग की थी।  जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 17 अक्टूबर को गोविंदाचार्य की याचिका पर अपनी रजिस्ट्री को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन


इस पर जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार ने एक हलफनामे में कहा कि शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री लगातार स्वपोषित, स्वत: स्फूर्त और आत्मनिर्भर लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम कर रही है। बड़े पैमाने पर दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग सेवाओं की पेशकश करने के लिए तीसरे पक्ष के सहयोग पर निर्भरता अपरिहार्य है। रजिस्ट्री ने शीर्ष अदालत को बताया कि यह एक अस्थायी उपाय है। इसे लेकर कार्य प्रगति पर है और पूरी लाइव स्ट्रीमिंग को एक स्व-पोषित परितंत्र बनाने की दिशा में सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने लाइव स्ट्रीमिंग के विभिन्न पहलुओं पर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह की याचिका पर सुनवाई करते कहा था कि सुप्रीम कोर्ट अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एक स्वतंत्र प्लेटफार्म बनाने पर विचार कर रहा है। जिससे कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पूरी प्रक्रिया को संस्थागत बनाया जा सके।  

 
अपनी याचिका में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि अदालती कार्यवाही की छोटी-छोटी क्लिप नियमित रूप से इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइटों पर बिना उचित संदर्भ के प्रसारित की जा रही हैं।  ऐसी चीजों पर नियम बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सर्कुलेशन को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत अपराध बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed