फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC permits Jharkhand govt to cut power supply during Ram Navami celebrations to avoid electrocution incidents

SC: झारखंड सरकार को रामनवमी के दौरान बिजली की आपूर्ति में कटौती करने की 'सुप्रीम' अनुमति; कोर्ट का अहम फैसला

Fri, 04 Apr 2025 01:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

झारखंड सरकार को राहत देते हुए कोर्ट ने बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर रखने और जुलूस के मार्गों तक ही सीमित रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार से नियोजित बिजली कटौती के दौरान अस्पतालों को आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कोर्ट ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के प्रमुख को उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर यह बताने को कहा कि अस्पतालों को आपातकालीन आपूर्ति जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
SC permits Jharkhand govt to cut power supply during Ram Navami celebrations to avoid electrocution incidents
Supreme Court - फोटो : ANI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को रामनवमी के दौरान बिजली की आपूर्ति में कटौती करने की अनुमति दे दी है। कटौती की मांग जुलूस के दौरान बिजली के झटकों (करंट लगने की घटनाओं) से बचने के लिए की गई थी। कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को संशोधित किया, जिसमें राज्य के अधिकारियों को धार्मिक जुलूसों के दौरान बिजली की आपूर्ति में कटौती करने से रोका गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार से बिजली कटौती को न्यूनतम स्तर पर रखने और धार्मिक जुलूसों के मार्गों तक ही सीमित रखने को कहा।

विज्ञापन


कोर्ट ने सरकार से रामनवमी के दौरान नियोजित बिजली कटौती के दौरान अस्पतालों को आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कोर्ट ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रमुख से हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करने कर यह बताने को कहा कि बिजली कटौती न्यूनतम अवधि के लिए ही होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन की मांग, शीर्ष कोर्ट ने खारिज की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड सरकार और उसकी बिजली वितरण कंपनी को रामनवमी जुलूस के मार्गों पर बिजली की आपूर्ति में कटौती करने की अनुमति दे दी, ताकि करंट लगने की घटनाओं को रोका जा सके। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने झामुमो के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलों पर गौर किया। उन्होंने दलील दी कि बिजली के झटकों से बचने के लिए बिजली की कटौती की प्रथा दो दशकों से अधिक समय से चल रही है। ऐसे जुलूसों में लोग आमतौर पर लंबे झंडे लेकर चलते हैं। इससे राज्य में करंट लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हो सकती हैं। भगवान राम का जन्मोत्सव रामनवमी 6 अप्रैल को है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed