{"_id":"570437e94f1c1b7632c81869","slug":"sc-notice-to-centers-and-state-governments-on-a-farmers-rehabilitation-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के पुनर्वास संबंधी याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों के पुनर्वास संबंधी याचिका पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 06 Apr 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़, सूखा सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए पुनर्वास आदि के लिए दिशानिर्देश बनाने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील गौरव बंसल द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मसले पर केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की स्थिति बदतर हो जाती है। किसान कर्ज में डूब जाते हैं। हालत यह हो जाती है कि वे आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। याचिका में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों की मदद केलिए केंद्र सरकार को उचित दिशानिर्देश बनाने का निर्देश देने की गुहार की गई है।
विज्ञापन