{"_id":"60e30eaf8ebc3e694e0863e6","slug":"sbi-research-report-says-country-can-face-third-wave-of-coronavirus-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की रिपोर्ट: अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में चरम पर होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एसबीआई की रिपोर्ट: अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, सितंबर में चरम पर होगी
Mon, 05 Jul 2021 07:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:24 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर अगस्त मध्य तक आने की संभावना है। वहीं, सितंबर तक यह चरम पर पहुंच सकती है। यह चेतावनी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसबीआई रिसर्च की ओर से प्रकाशित एक रिपोर्ट 'कोविड-19 दि रेस टू फिनिशिंग लाइन' में कहा गया है महामारी कि बचाव का एकमात्र साधन टीकाकरण है। वैश्विक आंकड़ों से पता चला है कि तीसरी लहर के चरम मामले, दूसरी लहर के मुकाबले करीब 1.7 गुना तक ज्यादा हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में एसबीआई समूह के मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि सात मई को भारत ने कोरोना की दूसरी लहर का चरम देखा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात के आधार पर 21 अगस्त के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने शुरू हो सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि 21 अगस्त से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ यह कम से कम एक महीने तक बढ़ते रहेंगे जब तक चरम पर नहीं पहुंच जाते। यह स्थिति सितंबर में बन सकती है। हालांकि, वर्तमान हालात यह दर्शाते हैं कि देश में अभी कोरोना की दूसरी लहर समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन