फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saturday Tragedies Grief Kolkata stampede Bihar sone river Kota accident Bengal chimney fire Hyderabad updates

हादसों का शनिवार: बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर?

Sun, 18 Oct 2026 01:23 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:23 AM IST
सार

शारदीय नवरात्रि के उल्लास के बीच शनिवार को बिहार से बंगाल और राजस्थान के कोटा से हैदराबाद तक दर्दनाक हादसों से मातम पसर गया। कहीं बच्चे नदी में डूब गए, कहीं श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बंगाल में भगदड़ और आग के कारण 20 से अधिक लोगों की मौत हुई। देश के अलग-अलग हिस्सो में किस राज्य-शहर के कौन से हादसों के कारण लोगों की खुशियों को ग्रहण लगे? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Saturday Tragedies Grief Kolkata stampede Bihar sone river Kota accident Bengal chimney fire Hyderabad updates
शनिवार को हुए कई हादसे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार की उमंग के बीच शनिवार 17 अक्तूबर का दिन जिंदगीभर का दर्द दे गया। देश के अलग-अलग हिस्से में हुए हादसों के कारण 30 से अधिक परिवारों में मातम का मंजर है। इस दिन के साथ कभी न भुलाया जा सकने वाला गम जुड़ गया है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बंगाल में बारिश के बीच पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। बंगाल के ही आसनसोल में एक अन्य हादसा निर्माणाधीन चिमनी गिरने के कारण हुआ, जहां चार लोगों की मौत हुई। बिहार में नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी नवरात्रि के रंग में भंग पड़ गया, जब डांडिया कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत हो गई। गेट गिरने से हुई इस दुर्घटना में 14 लोगों के घायल होने की भी खबर है। इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं शनिवार को हुए सभी हादसों के बारे में, शुरुआत बंगाल के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की खबर के साथ...
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यों के नाम कहां-कैसे हुआ हादसा कितने हताहत (मौत+घायल)
राजस्थान कोटा में बस दुर्घटना 8 मौतें,
बिहार भोजपुर में सोन नदी में डूबने से मौत तीन नाबालिगों समेत 4 की मौत
पश्चिम बंगाल कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ 17 की मौत, 25 घायल
आसनसोल के पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी गिरी 4 मौतें
तेलंगाना हैदराबाद में डांडिया के दौरान गेट गिरा छात्रा की मौत, 15 घायल
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के खुर्जा में गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आया किशोर नौवीं कक्षा के छात्र की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed