फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Several Killed After Part Of Chimney Collapses At Power Plant In Bengal's Asansol

पश्चिम बंगाल: आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में हादसा, चार की मौत की खबर; कई लोगों के दबे होने की आशंका

Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, आसनसोल।
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, आसनसोल। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Oct 2026 12:37 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में निर्माणाधीन पावर प्लांट में चिमनी का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ, चार लोगों की मौत की खबर है। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है, बचाव दल मौके पर जुटा है। आखिर हादसे में कितने लोग फंसे हैं?

विज्ञापन
Several Killed After Part Of Chimney Collapses At Power Plant In Bengal's Asansol
breaking news - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक निर्माणाधीन पावर प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां चिमनी का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई हालांकि, हादसे में मरने वालों की संख्या को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
विज्ञापन


हादसा पश्चिम बर्दवान जिले के जमुरिया क्षेत्र में स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड में निर्माणाधीन पावर प्लांट में हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं हैं। पुलिस आयुक्त प्रणव कुमार, जिला प्रशासक एस. पन्नाबलम और विधायक बिजन मुखर्जी ने घटनास्थल का दौरा किया है और राहत कार्यों की जानकारी ली है। 
विज्ञापन


अब तक सामने आई तस्वीरों में बचाव दल के सदस्य मलबे को हटाते और लोगों को बाहर निकालते नजर आए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अभी घायलों की कुल संख्या और मलबे में फंसे लोगों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़: राष्ट्रपति-पीएम ने दुख जताया, मुआवजे का एलान; गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम रद्द; कैसे हुआ हादसा?

हादसे के बाद कुछ लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अब तक प्रशासन ने न तो मृतकों की संख्या की पुष्टि की है और न ही घायलों के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी साझा की है। घटनास्थल पर राहत और बचाव की कार्रवाई जारी है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed