फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanjay Singh: BJP angry over arvind kejriwal for again choosing Sanjay Singh to Rajya Sabha

Sanjay Singh: संजय सिंह को राज्यसभा भेजने पर भड़की भाजपा, कहा- भ्रष्टाचार को पालने का काम कर रहे केजरीवाल

Fri, 05 Jan 2024 06:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
संजय सिंह के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की चैयरमैन स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। इसे पार्टी में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है...
loader
Sanjay Singh: BJP angry over arvind kejriwal for again choosing Sanjay Singh to Rajya Sabha
ND Gupta, Sanjay Singh - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले में जेल में बंद संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है। संजय सिंह का नाम आते ही विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा भेजने का निर्णय कर अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया है कि उनकी राजनीति केवल भ्रष्टाचार के दम पर ही आगे बढ़ रही है। इससे उनकी ईमानदारी वाली राजनीति के दावे की असलियत भी खुलकर सामने आ गई है। संजय सिंह शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इस समय जेल में बंद हैं। इसी महीने दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं, जिन पर 19 जनवरी को चुनाव कराया जायेगा।

संजय सिंह अरविंद केजरीवाल के बेहद भरोसेमंद साथी बनकर उभरे थे। राज्यसभा में वे मजबूती के साथ पार्टी की आवाज उठा रहे थे। उन्हें उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वे दूसरे राज्यों में भी पार्टी के चुनाव प्रचार में मजबूती से सक्रिय रहते थे। लेकिन फिलहाल वे शराब घोटाले में जेल में बंद हैं, जिससे उनकी राजनीति को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी। लेकिन आज उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजने का निर्णय कर केजरीवाल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। हालांकि, भाजपा इसको बड़ा मुद्दा अवश्य बनाएगी। ऐसे में केजरीवाल के इस निर्णय का क्या राजनीतिक असर हुआ, यह देखने वाली बात होगी।

संजय सिंह के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की चैयरमैन स्वाति मालीवाल को पहली बार राज्यसभा भेजने का निर्णय किया गया है। इसे पार्टी में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल पर यह आरोप लग रहा था कि वे पार्टी या सरकार में महिलाओं को पर्याप्त भागीदारी नहीं दे रहे हैं। दिल्ली में लंबे समय तक कोई महिला मंत्री नहीं थी। लेकिन बदले समीकरणों में अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मारलेना को न केवल आगे बढ़ाया, बल्कि अब वे केजरीवाल के बाद सबसे मजबूत नेता बनकर उभरी हैं। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम में भी शैली ओबेरॉय को आगे बढ़कर केजरीवाल ने पार्टी के अंदर महिलाओं की भूमिका मजबूत करने की कोशिश की है। दिल्ली की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी ने एनडी गुप्ता को दोबारा अवसर देने पर सहमति जताई है।

पोल खुलने की डर से भेजा राज्यसभा

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि संजय सिंह को दोबारा राज्य सभा के लिए नामांकित कर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने यह दिखा दिया है कि भ्रष्टाचार और अपराध को पालने में विश्वास करते हैं। इससे यह भी साबित होता है कि वे संजय सिंह के भ्रष्टाचार में बराबर के भागीदार हैं। केजरीवाल को यह डर है कि यदि संजय सिंह को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा, तो वो उनकी पोलखोल सकते हैं। यही कारण है कि केजरीवाल ने संजय सिंह को फिर से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने का निर्णय कर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी में दो महिला नेताओं के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष को शांत करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली सरकार में  आतिशी मारलेना का कद बढ़ रहा था, तब से दोनों महिलाओं के बीच आपसी लड़ाई सतह पर आ गई थी। स्वाति मालीवाल सड़कों पर महिलाओं के लिए स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दे उठा कर आतिशी को लगातार असहज कर रही थीं। यही कारण है कि केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजकर पार्टी की आपसी लड़ाई को कम करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed