फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Singh attacks BJP over allegations against Adani in America

AAP: अदाणी विवाद के बाद संजय सिंह भाजपा पर हमलावर, दिल्ली की राजनीति पर भी साधा निशाना

Thu, 21 Nov 2024 06:30 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक हमेशा से अदाणी विवाद पर हमलावर रहे हैं। इस बार जब उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम अमेरिका के एक विवाद में सामने आया है, संजय सिंह दोबारा हमलावर हो गए हैं।

विज्ञापन
Sanjay Singh attacks BJP over allegations against Adani in America
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : X/AAP

विस्तार

अदाणी विवाद के सहारे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की राजनीति को भी हैंडल करने की रणनीति बना ली है। भाजपा दिल्ली में बिजली महंगी होने का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमलावर थी। उसका आरोप है कि दिल्ली में पीपीएसी बढ़ाकर उपभोक्ताओं को महंगी बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन अब अदाणी विवाद सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के दबाव में एमपी और यूपी जैसे राज्यों को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली पर भी उक्त कंपनी से बिजली लेने का दबाव बनाया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार नहीं किया। 

विज्ञापन


हालांकि, भाजपा ने इसे आम आदमी पार्टी की गलत बयानी करार दिया है। भाजपा का कहना है कि पूरी दिल्ली में उपभोक्ताओं को पीपीएसी के रूप में महंगा सरचार्ज चुकाना पड़ रहा है जिससे लोगों को बिजली महंगी मिल रही है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने क्या कहा
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह सड़क से लेकर संसद तक हमेशा से अदाणी विवाद पर हमलावर रहे हैं। इस बार जब उद्योगपति गौतम अदाणी का नाम अमेरिका के एक विवाद में सामने आया है, संजय सिंह दोबारा हमलावर हो गए हैं। वर्तमान विवाद सामने आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाती रही है। उन्होंने अमेरिका की तरह भारत में भी इस विवाद की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह दिल्ली में भी महंगी बिजली बेचने की कोशिश की गई थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इसकी अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा होती तो दिल्लीवालों को भी महंगी बिजली मिल रही होती। उन्होंने अदाणी विवाद की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में बनी एक कमेटी से जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed