फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut slams BJP over not giving bharat ratna to savarkar

Maharashtra: 'BJP का हर कदम राजनीतिक स्वार्थ', सावरकर को भारत रत्न नहीं देने पर संजय राउत का केंद्र पर निशाना

Wed, 24 Jan 2024 03:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अबतक 11 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, लेकिन इस लिस्ट में सावरकर का नाम शामिल नहीं किया गया। संजय राउत ने कहा कि सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Sanjay Raut slams BJP over not giving bharat ratna to savarkar
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) ने हिंदुत्व विचारक वीआर अंबेडकर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के केंद्र के फैसले को राजनीतिक कदम बताया है। 
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) ने की केंद्र सरकार की आलोचना
नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से अबतक 11 लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, लेकिन लिस्ट में सावरकर का नाम शामिल नहीं किया गया। मंगलवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर उन्हें भारत रतन के लिए नामित किया गया। ठाकुर का निधन 1988 में हुआ था। वह पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी समाजवादी नेता थे, जिन्हें दो बार बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया। 
विज्ञापन


संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारा स्थान अभी भी वही है कि सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर ओबीसी के नेता हैं और हम इस बात से खुश हैं कि उन्हें भारत रत्न के लिए नामित किया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'चुनाव का समय है और भाजपा के लिए बिहार जरूरी है। बिहार की तरफ से लोकसभा में 40 सांसद जाते हैं और मौजूदा समय में यहां जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल की सरकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) नेता ने भाजपा के फैसले को राजनीतिक स्वार्थ बताया है। उन्होंने कहा, 'भाजपा का हर कदम केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए होता है। आजादी की लड़ाई में शामिल होने वाले सभी स्वतंत्र सेनानियों में सावरकर को छोड़कर सभी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।' संजय राउत ने केंद्र सरकार से पूछा कि भाजपा उन्हें भारत रत्न देने से क्यों भाग रही है? बता दें कि स्वतंत्र संग्राम में सावरकर के योगदानों का सम्मान किया जाता है। वहीं आलोचक उनपर कट्टरवादी हिंदुत्व नेता होने का आरोप लगाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed