फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said threat to life from the Chief Minister Shinde son Shinde group called it a cheap gimmick

Maharashtra: संजय राउत बोले- मुख्यमंत्री के बेटे से जान का खतरा; शिंदे गुट ने घटिया हथकंडा करार दिया

Tue, 21 Feb 2023 06:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 06:55 PM IST
सार

राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में कई आरोप लगाए हैं। इसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं।

विज्ञापन
Sanjay Raut said threat to life from the Chief Minister Shinde son Shinde group called it a cheap gimmick
Sanjay Raut - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को पुलिस को पत्र लिखकर खुद को जान का खतरा बताया। उन्होंने चिट्ठी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे से खुद को जान को खतरा होने का आरोप लगाया। वहीं, शिंदे गुट के एक विधायक ने इसे घटिया हथकंडा बताया।

विज्ञापन


श्रीकांत शिंदे पर लगाया सुपारी देने का आरोप
संजय राउत ने अपने पत्र में कहा कि एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं।
विज्ञापन


पत्र की प्रति फडणवीस को भी भेजी
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में कई आरोप लगाए हैं। इसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने कही यह बात
मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।


संजय शिरसाट ने किया पलटवार
शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है। मेरा मानना है कि श्रीकांत शिंदे ऐसा कभी नहीं करेंगे, फिर भी जांच शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed