फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut comments on BJP, You vote for us, we will give you the coronavirus vaccine

तीन पूर्व चुनाव आयुक्तों ने भाजपा के घोषणापत्र पर जाहिर की राय, संजय राउत ने कसा तंज

Sat, 24 Oct 2020 02:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई।
अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut comments on BJP, You vote for us, we will give you the coronavirus vaccine
शिवसेना सांसद संजय राउत - फोटो : पीटीआई

बिहार के चुनावी संकल्प पत्र में मुफ्त वैक्सीन देने की भाजपा की घोषणा पर शिवसेना ने बड़ा हमला बोला है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि 'वोट के बदले वैक्सीन देने का दावा कर भाजपा ने भेदभाव वाली नीति को उजागर किया है। हमने बचपन में स्कूल में सुना था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। लेकिन भाजपा कह रही है कि 'तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें वैक्सीन दूंगा'।'

विज्ञापन


संजय राउत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना का टीका आने पर सबको टीका दिए जाने की बात कही है, लेकिन चुनावी घोषणा पत्र में मुफ्त में टीका देने का दावा कर अब यह नया सिस्टम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन



उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा को वोट देने वाले लोगों को ही मुफ्त में कोरोना वैक्सीन मिलेगी। वोट देने वालों को वैक्सीन देने का लालच देना क्रूरता है। क्या बिहार के मतदाताओं ने दूसरे दल को वोट दिया, तो उन्हें वैक्सीन मुफ्त में नहीं मिलेगी। यह तो एक तरह से देश में बंटवारे की तैयारी है। पहले धर्म और जाति के आधार पर बंटवारा किया गया और अब वैक्सीन के नाम पर बंटवारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त वैक्सीन का वादा कानूनन गलत नहीं, पर नैतिकता का प्रश्न
वहीं, देश के तीन पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों ने कहा है कि बिहार चुनाव में भाजपा का जनता को मुफ्त कोरोनारोधी टीका देने का वादा कानूनी तौर पर गलत नहीं है। एसवाई कुरैशी ने कहा कि इस कदम से नैतिकता का प्रश्न खड़ा होगा, क्योंकि चुनाव आचार संहिता नैतिकता की ही बात करती है।

वहीं, ओपी रावत ने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीतिक दल अपने घोषणापत्र में कोई वादा करता है तो उसे पूरा करने के लिए बजट में भी उसका प्रावधान करना चाहिए। एक अन्य पूर्व चुनाव आयुक्त ने नाम जाहिर न करने पर बताया कि घोषणापत्र जारी करने का समय भी महत्वपूर्ण है।


उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग घोषणापत्र को मतदान की पूर्व संध्या पर नहीं बल्कि काफी पहले जारी करने के सुझाव को अब तक अमल नहीं करवा पाया है। गौरतलब है कि गुरुवार को जारी घोषणापत्र में भाजपा ने बिहार के सभी लोगों को मुफ्त टीका देने का वादा किया है, जिस पर राजद सहित अन्य विपक्षी दलों ने आपत्ति उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed