कैराना विवाद में कूदे संगीत सोम, बताया कैसे हैं वहां के हालात?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना से भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम भी अब कैराना विवाद में कूद गए हैं। संगीत सोम ने बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि कैराना में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। सपा सरकार के संरक्षण में एक वर्ग के हौसले इतने बुलंद है कि वहां से दूसरे वर्ग को पलायन करना पड़ा। क्योंकि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पलायन करना जरूरी समझा। इस हालात में पूरी तरह भय का वातावरण है। ऐसे में जनता को संदेश देने के लिए वह 17 जून को सरधना से कैराना तक निर्भय पद यात्रा करेंगे। विधायक ने इस दौरान पलायन करने वालों की सूची भी जारी की।
बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संगीत सोम ने कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा नेता अनुज राठी व अजीत चौधरी की मौजूदगी में बताया कि हमारी निर्भय यात्रा सरधना स्थित विधायक कैंप कार्यालय से 17 जून को सुबह 10 बजे शुरू होगी। जो शाम तक कैराना पहुंचेगी। इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की जनता में व्याप्त भय के माहौल को दूर करना है। हम जनता को संदेश देना चाहते हैं कि वह हिंदुस्तान में ही रह रहे हैं। इसलिए पलायन करने की जरूरत नहीं है।
विधायक सोम ने कहा कि हमारा संविधान सभी को समान अधिकार और संरक्षण देता है। आरोप लगाया कि सपा सरकार इसके विरुद्ध काम करते हुए सिर्फ एक वर्ग को संरक्षण दे रही है और उसके लिए ही काम कर रही है। यहां पर जो पाकिस्तान जैसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, वह भाजपा कार्यकर्ता नहीं होने देंगे। उन्होंने इस 40 किमी यात्रा को पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कही।
यात्रा की स्वीकृति के जवाब में संगीत सोम ने कहा कि हमने प्रशासन को सूचित कर दिया है। अब प्रशासन अनुमति दे या न दे, लेकिन यात्रा जरूर निकाली जाएगी। कैराना में जिन लोगों का करोड़ों का व्यापार था, वह आतंक के चलते पलायन को मजबूर हुए और आज दस हजार की नौकरी करने को मजबूर हैं। इन लोगों ने अपने व्यापार से ज्यादा अपनी जान बचाने को तरजीह दी। संगीत सोम ने मीडिया के सामने ऐसे 10 लोगों की सूची टेलीफोन नंबरों के साथ जारी की, जो कैराना से एक वर्ग विशेष के दबाव में पलायन कर गए। दावा किया कि इन लोगों से टेलीफोन पर बात कर सच जाना जा सकता है।
‘कश्मीर से भी बदतर हालात’
विधायक सोम ने आरोप लगाया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक वर्ग को सपा का संरक्षण प्राप्त है। जिस कारण संविधान और कानून ताक पर है। इस समय यहां कश्मीर से बदतर हालात हैं।
‘सरकारी जांच पर नहीं भरोसा’
संगीत सोम ने कैराना मामले में हो रही जांच पर कहा कि जिन लोगों ने पीड़ितों को न्याय नहीं दिया और उनके कारण वह पलायन को मजबूर हुए। आज उन्हीं से जांच करायी जा रही है। डीएम और एसएसपी वहां की क्या जांच करेंगे। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
‘भाजपा सांप्रदायिक नहीं’
कैराना मामले को लेकर भाजपा पर सांप्रदायिक होने के लग रहे आरोप पर उन्होंने कहा कि यदि कैराना से किसी मुस्लिम का पलायन हुआ है तो वह उनके भी साथ हैं। लेकिन वहां दूसरे वर्ग के साथ कभी कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। आरोप लगाया कि अराजकता का माहौल बनाने में सपा, बसपा और कांग्रेस का हाथ है। हम लोग तो प्रदेश में शांति और सौहार्द कायम रखना चाहते हैं। लेकिन यहां दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। कहा कि सरकारी जांच पर कोई भरोसा नहीं है। सरकार कैराना मामले में आंकड़ों का खेल कर रही है।
‘बिसाहड़ा पर सरकार का झूठ सामने’
बिसाहड़ा कांड पर संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने पहले ही दिन कहा था कि इकलाख परिवार गोहत्या का अपराधी है। लेकिन सरकार ने यहां भी एक वर्ग को संरक्षण दिया। अब जब जांच रिपोर्ट आयी है तो उसे लेकर झूठा प्रचार किया जा रहा है। पहले मुजफ्फरनगर दंगा कराने वालों को हेलीकॉप्टर से लखनऊ बुलाया। फिर बिसाहड़ा कांड के अपराधियों को हेलीकॉप्टर से बुलाया।
संगीत सोम द्वारा जारी सूची
नाम पलायनकर्ता वर्तमान पता
अनुज कुमार मित्तल 203,आईबीएम टॉवर, लक्ष्मी रोड डालनवाला, देहरादून
मनीष मित्तल 436, श्रीनाथपुरम, सेक्टर ए, कोटा राजस्थान
अभय मित्तल एल-7, द्वितीय तल, सिटी इंडस्ट्रियल इस्टेट, हरिनगर, उधाना सूरत
सुभाष बहलोलपुर, सहारनपुर
सोमपाल रिक्शा वाला मोहल्ला, कैराना
ईश्वरचंद बिल्लू पानीपत
रामपाल सहारनपुर
राधेश्यम सहारनपुर
साधूराम जमालपुर कला गांव, हरिद्वार
डॉ. आरके गर्ग सनौली रोड, पानीपत