फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman khurshid stated kapil sibal as doubting thomas

सलमान खुर्शीद का सिब्बल पर बड़ा हमला, बता डाला- 'आदतन संदेह करने वाला' व्यक्ति

Tue, 17 Nov 2020 08:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 17 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Salman khurshid stated kapil sibal as doubting thomas
सलमान खुर्शीद - फोटो : ANI

बिहार चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल उठाना अब कपिल सिब्बल के लिए महंगा पड़ रहा है। दरअसल कांग्रेस के कई बड़े नेता अब सिब्बल के बयान को गलत ठहराते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिब्बल के बयान की निंदा की और अब सलमान खुर्शीद ने लंबा-चौड़ा फेसबुक पोस्ट लिखकर उन्हें 'डाउटिंग थॉमस' यानि आदतन संदेह करने वाला व्यक्ति करार दिया है, जिनकी बेचैनी रह-रहकर उभर जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में सिब्बल को पार्टी छोड़ने तक की सलाह दे दी है।
विज्ञापन


खुर्शीद मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की शायरी से फेसबुक पोस्ट की शुरुआत करते हुए उन्होंने लिखा, 'न थी हाल की जब हमें खबर, रहे देखते औरों के ऐबो हुनर, पड़ी अपनी बुराइयों पर जो नजर, तो निगाह में कोई बुरा न रहा...। बहादुर शाह ज़फर और उनके ये शब्द हमारे पार्टी के उन कई सहयोगियों के लिए सार्थक उपमा की तरह हो सकते हैं जो समय-समय पर बेचैनी से घिर जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खुर्शीद ने कहा है कि यदि मतदाता हमारे उदारवादी विचारों को अहमियत नहीं दे रहे जिनका हम संरक्षण कर रहे हैं तो हमें सत्ता में आने के लिए शॉर्टकट तलाश करने के बजाय लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।


उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि सत्ता से बाहर किया जाना सार्वजनिक जीवन में आसानी से स्वीकार नहीं किया जा सकता लेकिन अगर यह हमारे सिद्धांतो की राजनीति का परिणाम है तो इसे सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए। अगर हम सत्ता हासिल करने के लिए अपने सिद्धांतों के साथ समझौता करते हैं तो इससे अच्छा है कि हम ये सब छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed