Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Safe Repatriation of 2922 Indian Seafarers No Incidents of Attacks on Indian Ships Reported Last 24 Hours

West Asia Tension: सरकार बोली- भारत के 2922 नाविक स्वदेश लौटे, गत 24 घंटे में भारतीय जहाज पर हमले की घटना नहीं

Sat, 02 May 2026 06:14 PM IST
Sandhya Kumari आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 02 May 2026 06:14 PM IST
सार

पश्चिम एशिया युद्ध के बीच सरकार ने 2922 भारतीय नाविकों को सुरक्षित लौटाया। जी शिपिंग कंट्रोल रूम ने शुरू होने के बाद से अब तक 8,335 कॉल और 17,838 से ज़्यादा ईमेल का जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Safe Repatriation of 2922 Indian Seafarers No Incidents of Attacks on Indian Ships Reported Last 24 Hours
अब तक 2922 से अधिक भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सरकार ने बताया है कि अब तक 2922 से अधिक भारतीय नाविकों देश में सुरक्षित लाने में मदद की गई है। इनमें से पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 30 नाविकों को वापस लाया गया है। बंदरगाहों, पोत परिवहन, जलमार्ग मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा भारतीय मिशनों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि नाविकों की सुरक्षा हो सके।

विज्ञापन

मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में भारतीय ध्वज वाले किसी भी जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है। डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम ने शुरू होने के बाद से अब तक 8,335 कॉल और 17,838 से ज़्यादा ईमेल का जवाब दिया है। पिछले 24 घंटों में, 67 कॉल और 144 ईमेल मिले हैं। भारत भर में बंदरगाह संचालन सामान्य बना हुआ है और कोई भीड़भाड़ नहीं है। विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहा है। 

विज्ञापन

अतिरिक्त उड़ानों के साथ उड़ान स्थिति में सुधार जारी है। संयुक्त अरब अमीरात में एयरलाइंस सीमित वाणिज्यिक उड़ानें संचालित कर रही हैं, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। सरकार ने बताया कि इराक का हवाई क्षेत्र सीमित उड़ान संचालन के साथ खुला है, जिसका उपयोग भारत के लिए आगे की यात्रा के लिए किया जा सकता है। ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से मालवाहक और चार्टर्ड उड़ानों के लिए खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। तेहरान में भारतीय दूतावास ने अब तक 2490 भारतीय नागरिकों को भूमि सीमा मार्गों से ईरान से बाहर निकलने में मदद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed