फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sadhvi pragya singh thakur opposition will tease PM Narendra Modi with this example

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बहाने प्रधानमंत्री मोदी को चिढ़ाता रहेगा विपक्ष

Mon, 24 Jun 2019 10:18 PM IST
अमर शर्मा अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
sadhvi pragya singh thakur opposition will tease PM Narendra Modi with this example
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
विपक्ष को भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बहाने एक बड़ा हथियार मिल गया है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने बिना प्रज्ञा का नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्शों को लेकर उन्हें चिढ़ाया। गुलाम नबी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जैसे बर्ताव की उम्मीद थी। गुलाम नबी का प्रधानमंत्री मोदी पर यह दोहरा ताना था। 
विज्ञापन


गुलाम नबी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हम 150वीं जयंती मनाने जा रहे हैं। राष्ट्रपति महोदय ने अपने अभिभाषण में इसका जिक्र किया है। गुलाम नबी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव के दौरान बोले गए बोल का जिक्र कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की सांसद ने देश के राष्ट्रपिता के हत्यारे को देश भक्त कहा है। गुलाम नबी आजाद ने सत्ताधारी पार्टी के सांसदों के बोल पर कहा कि वह जो राष्ट्रपिता के बारे में बोल रहे हैं, वह कहते हुए उनकी जुबान जल जाएगी। 
विज्ञापन

सुनाया नेहरू का वाकया

गुलाम नबी ने कहा कि बात 1952 है। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू विधानसभा चुनाव के प्रचार में गए थे। वहां पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि कांग्रेस ने गलत प्रत्याशी उतार दिया है। प्रत्याशी पर कुछ आरोप हैं। यह सुनकर नेहरू जी ने पूछा कि क्या कोई और साफ सुथरी छवि का निर्दल प्रत्याशी है? तब जिला अध्यक्ष ने उन्हें एक निर्दलीय प्रत्याशी का नाम सुझाया। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पंडित नेहरू ने फिर वही किया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी की बजाय निर्दल प्रत्याशी को वोट देने की अपील की और अपने संबोधन में कहा कि भी कांग्रेस ने गलत प्रत्याशी को टिकट दे दिया है। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह निर्दल प्रत्याशी चुनाव जीत गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों मारा नेहरू का ताना?

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को महत्व देने से बचते रहे हैं। भाजपा के नेता भी पंडित जवाहर लाल नेहरू को बड़ा दोषी मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली पिछली मोदी सरकार नेहरू को खारिज करके उनकी सरकार में गृहमंत्री सरदार पटेल का कद ऊंचा बढ़ाती रही। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह का नेतृत्व मौजूदा कांग्रेस को नेहरू परिवार के आधिपत्य वाली कांग्रेस मानकर इसे खारिज कर रहा है। माना जा रहा है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के आदर्श को सामने रखकर गुलाम नबी आजाद ने जले पर नमक रख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed