{"_id":"575a2a204f1c1baf029c5864","slug":"sadhavi-prachi-says-there-is-namazwadi-party-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ‘नमाजवादी’ पार्टी की हुकूमत: साध्वी प्राची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में ‘नमाजवादी’ पार्टी की हुकूमत: साध्वी प्राची
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 08:22 AM IST
सार
- कहा, तुष्टिकरण में अंधी हो गई है सूबे की अखिलेश सरकार
- बोलीं, योगी आदित्यनाथ हों मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
- मुस्लिम मुक्त भारत के बयान पर अडिग, बोलीं- सही कहा
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वी शक्ति परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची के विवादित बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साध्वी ने गुरुवार को मुरादाबाद में कहा कि समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह ''नमाजवादी पार्टी'' बन चुकी है और प्रदेश में इस वक्त उसी की हुकूमत चल रही है।
विज्ञापन
इस पार्टी की सरकार में हिंदू समाज की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। साध्वी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है अब मुस्लिम मुक्त होने की बारी है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद का सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया।
विज्ञापन
लखनऊ जाते वक्त मुरादाबाद में रुकीं साध्वी प्राची ने गुरुवार देर रात ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जो लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और भारत माता की जय बोलना जिन्हें मंजूर नहीं हैं, उन्हें देश में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
साध्वी ने कहा कि वह सभी धर्मों की इज्जत करती हैं लेकिन देश से गद्दारी करने वालों को वह क्या कोई भी देशभक्त बर्दाश्त नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आचरण से पूरी तरह ''नमाजवादी पार्टी'' बन चुकी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के सीएम नहीं बल्कि एक वर्ग विशेष के सीएम बनकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिम्मत है तो मथुरा कांड की सीबीआई जांच की सिफारिश करके दिखाए। भाजपा के सीएम उम्मीदवार के सवाल पर साध्वी ने कहा कि दिल्ली में मोदी और यूपी में योगी। बोलीं, प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल है जिसे सिर्फ योगी आदित्यनाथ जैसा सीएम ही दुरुस्त कर सकता है।
साध्वी के बयान का वीडियो यहां देखें...