फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar Says, Toolkit Case Has Revealed A Lot, MEA Responded To Irresponsible Remarks By Some Celebrities

टूलकिट मामले पर विदेश मंत्री की दो टूक: 'कुछ लोग कर रहे फिजूल की टिप्पणियां'

Sat, 06 Feb 2021 08:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 06 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
S Jaishankar Says, Toolkit Case Has Revealed A Lot, MEA Responded To Irresponsible Remarks By Some Celebrities
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि टूलकिट मामले से कई खुलासे हुए हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ हस्तियों की टिप्पणी को गैर जिम्मेदाराना और अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस बारे में फिजूल की टिप्पणियां कर रहे हैं। जबकि उनका किसानों के आंदोलन या किसान संगठनों से कोई नाता नहीं है। यहां तक कि ऐसे लोग ये भी नहीं जानते कि वे जिस बारे में बोल रहे हैं आखिर वह मामला है क्या।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टूलकिट मामले से काफी कुछ सामने आ गया है और आगे भी बहुत कुछ पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले ने बहुत सी बातों का खुलासा कर दिया है। हमें बस थोड़ा इंतजार करना होगा और देखना होगा कि और क्या कुछ सामने आता है। आप देख सकते हैं कि कई शख्सियतों के बयानों पर विदेश मंत्रालय ने कैसे प्रतिक्रिया दी, इसकी वजह यह थी कि वे लोग जानते ही नहीं वे किस बारे में बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते की शुरूआत में ही अपने बयान में कहा था कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को भारत के लोकतांत्रिक लोकाचार, राजनीति और सरकार और किसान समूहों के गतिरोध को हल करने के प्रयासों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से पहले, हम आग्रह करेंगे कि तथ्यों का पता लगाएं और मुद्दों को पहले उचित ढंग से समझा जाए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियों खासकर जो मशहूर हस्तियों और अन्य लोगों द्वारा पोस्ट किया गया हो के प्रभाव में ना आएं। क्योंकि वह न तो सटीक है और न ही जिम्मेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गूगल को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में गूगल से टूलकिट अपलोड करने से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहा गया है। पुलिस गूगल से जानना चाहा है कि यह टूलकिट किसने बनाई और किस कंप्यूटर से सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड हुई है।


पुलिस ने टूलकिट मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं लिखा गया है, बल्कि अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त परवीर रंजन ने बताया कि उन्होंने ऐसे 300 अकाउंट की पहचान की है जो भारत सरकार के प्रति असंतोष और दुष्प्रचार फैलाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed