{"_id":"5de06e708ebc3e54791d95e9","slug":"s-jaishankar-says-india-is-confident-of-permanent-membership-in-security-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता पर आश्वस्त: जयशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता पर आश्वस्त: जयशंकर
Fri, 29 Nov 2019 06:33 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 29 Nov 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता मिलने को लेकर वह पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने राज्यसभा में बताया कि इसमें समय जरूर लग रहा है, लेकिन ‘एक दिन’ स्थायी सदस्यता मिलेगी और इस दिशा में लगातार प्रगति है। वह यूएन में भारत की स्थायी सदस्यता पर अन्नाद्रमुक के विजिला सत्यनाथन के सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, विदेश मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली छमाही में पड़ोसी देशों समेत खाड़ी, दक्षिण एशिया और अफ्रीकी देशों से भारत के रिश्ते मजबूत किए हैं। जयशंकर ने हालांकि क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपीप) पर कहा कि भारत इस करार के मौजूदा स्वरूप के कारण इससे जुड़ना नहीं चाहता।
विज्ञापन
यह देश के बाकी मुद्दों और चिंताओं का संतोषजनक समाधान नहीं कर पाया। सरकार ऐसे सभी समझौतों में अपने हितों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत ने इसको लेकर बातचीत की मेज पर काफी समय बिताया, लेकिन अंत में इसमें शामिल न होने का फैसला लिया।
विज्ञापन