फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ryan Murder case: Maneka Gandhi and Prakash Javadekar to Hold High-Level Meet Tomorrow

प्रद्युम्न हत्याकांडः छात्रों की सुरक्षा पर केन्द्र सरकार ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

Tue, 12 Sep 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Ryan Murder case: Maneka Gandhi and Prakash Javadekar to Hold High-Level Meet Tomorrow
फाइल फोटो

रयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्यूम्न की हत्या के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं केन्द्र सरकार भी इस मसले को लेकर चिंतित है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार को एक संयुक्त हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

विज्ञापन


एमडब्ल्यूसीडी (MWCD) ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को इस बैठक के सिलसिले में एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात भी की थी। इस बैठक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, सीबीएसई, एनसीईआरटी और केन्द्रीय विद्यालय  के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन



बैठक के एजेंडे में स्कूल में बच्चों पर दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस बैठक में कई सुझावों पर भी विचार किया जाएगा। एक सुझाव कि स्कूलों में सपोर्ट स्टाफ, बस कंडक्टर और ड्राइवरों के रूप में महिलाओं को ही रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का मूल उद्देश्य ये है कि जो गाइडलान और प्रोटोकॉल हैं उसे स्कूलों को हर हाल में पालन करना चाहिए ताकि बच्चों को किसी तरह के शारीरिक और मानसिक नुकसान से बचाया जा सके।


डब्ल्यूसीडी मंत्री ने आगे बताया कि माता-पिता, अभिभावक और शिक्षकों को बच्चों के बारे में सतर्क रहने के साथ-साथ उनके व्यवहार और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत चाइल्ड लाइन नंबर 1098 और पीओसीएसओ ई-बॉक्स पर सूचित करना चाहिए।

 

गौरतलब है कि छात्र प्रद्युम्न हत्या मामले में पिता द्वारा स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिशि्चित करने की गुहार संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, सीबीआई आदि को नोटिस जारी किया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह मसला सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं बल्कि यह पूरे देश के स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed