फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS wants to test saffron politics in West bengal

अब पश्चिम बंगाल को हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाना चाहता है संघ

Wed, 22 Mar 2017 05:01 AM IST
amarujala.com, WrittenBy: संजय मिश्र
amarujala.com, WrittenBy: संजय मिश्र Updated Wed, 22 Mar 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
RSS wants to test saffron politics in West bengal

यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद संघ अब पश्चिम बंगाल में भगवा राजनीति की जमीन मजबूत करने में जुट गया है। संघ ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में वह पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार को मुद्दा बनाते हुए देशभर में जनजागरण करेगा।पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की दुर्दशा पर विशेष प्रस्ताव पारित करते हुए संघ ने राज्य में बढ़ रही मुस्लिम आबादी पर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


कोयंबटूर में संपन्न अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए संघ के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथी हिंसा तथा राज्य सरकार की कथित मुस्लिम तुष्टिकरण नीति की घोर निंदा की है। जोशी ने कहा कि दशकों से वामपंथी हिंसा का शिकार बना पश्चिम बंगाल सत्ता परिवर्तन के पश्चात शांति और सुव्यवस्था की अपेक्षा कर रहा था, लेकिन हिन्दू समाज पर होने वाले अत्याचारों की घटनायें बढ़ी हैं जो चिंताजनक है। मालदा की घटना हो या धूलागढ़ की, ये सारी हिन्दू समाज के लिये बहुत ही चिंता की विषय हैं। 
विज्ञापन


वहीं केरल की परिस्थिति का जिक्र करते जोशी ने कहा कि विधानसभा में साम्यवादी दल की जीत के बाद से संघ कार्यकर्ताओं पर हमलों की संख्या बढ़ी है। लोकतंत्र से सत्ता तक पहुंचने वालों का यह दायित्व बनता है कि जनसामान्य को सुरक्षा एवं प्रशासन के प्रति विश्वास के लिए आश्वस्त करें। इसके अलावा जोशी ने केंद्र की सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी के कदम का स्वागत एवं समर्थन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पर विशेष प्रस्ताव

RSS wants to test saffron politics in West bengal

पश्चिम बंगाल की स्थितियों पर विशेष प्रस्ताव पेश करते हुए कहा गया प्रदेश सरकार की मुस्लिम तुष्किरण की राजनीति के वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में कट्टरपंथी मौलवियों द्वारा हिंसा को बढ़ावा देने वाले फतवे खुलेआम जारी किए जा रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों से हिन्दू समाज बड़ी संख्या में पलायन को विवश हो रहा है। राज्य सरकार एक ओर राष्ट्रभक्ति का संस्कार देने वाले विद्यालयों को बन्द करने की धमकी दे रही है। तो दूसरी ओर कुख्यात सिमुलिया मदरसा जैसी हजारों संस्थाओं की ओर से आंखें मूंदे हुए है, जिनमें कट्टरपंथी व जिहादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसके अंदर क्या क्षमता है, कोई नहीं जानता। सभी के क्षमताओं का विकास होना चाहिए।  शून्य का सृजन यहीं हुआ था। यह धरती महान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता के लिए आवेदन करने वाले सभी युवा उद्यमियों को सभी स्तर पर सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार दास, आशुतोष कुमार, मृत्युंजय कुमार, श्वेता सिंह, कीर्ति प्रख्यात कश्यप सहित अन्य उद्यमियाें को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed