फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS plan to raise Ram Mandir issue in Parliament

राम मंदिर पर शीत सत्र में गर्मी लाने में जुटा संघ, विहिप-स्वदेशी जागरण मंच को दी अहम जिम्मेदारी     

Sat, 01 Dec 2018 06:32 AM IST
हिमांशु मिश्र 
हिमांशु मिश्र  Updated Sat, 01 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
RSS plan to raise Ram Mandir issue in Parliament
डेमो - फोटो : डेमो
राम मंदिर मुद्दे पर आगामी 11 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को गर्माने के लिए संघ ने कमर कस ली है। इस मोर्चे पर संघ ने विहिप को सियासी दलों को साधने की जिम्मेदारी दी है तो रथ यात्रा के माध्यम से 9 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी स्वदेशी जागरण मंच को दी है। इस क्रम में विहिप की अमेठी और रायबरेली इकाई राम मंदिर पर समर्थन केलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगेगा। जबकि मंच शनिवार से 11 दिसंबर तक संकल्प रथ यात्रा निकालेगा। 
विज्ञापन


विहिप मंदिर पर समर्थन के लिए सोनिया-राहुल से मांगा समय 
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार केमुताबिक विहिप जल्द ही राम मंदिर निर्माण के लिए कानून की मांग करने संबंधी भाजपा सांसद राकेश सिन्हा की ओर से पेश किए जाने वाले निजी बिल पर सभी दलों के सांसदों का समर्थन मांगेगी। इस क्रम में संगठन के अमेठी और रायबरेली इकाई अपने स्थानीय सांसदों राहुल और सोनिया से मिलने का समय मांगेगी। बकौल कुमार सुप्रीम कोर्ट के रुख से निराशा के बाद कानून बनाना ही राम मंदिर निर्माण का विकल्प है और विहिप इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन


दूसरी ओर कानून की मांग पर 9 दिसंबर को होने वाली रैली से पहले मंच एक दिसंबर से संकल्प रथ यात्रा का आयोजन करेगा। इस क्रम में कल संघ के दिल्ली के प्रांत संघ चालक कुलभूषण आहूजा झंडेवालां स्थिति संघ कार्यालय से इस रथ यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा का उद्येश्य देश भर में राम मंदिर निर्माण के लिए माहौल जुटाने के अलावा रैली में भीड़ सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed