फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS hails decision allowing government employees to participate in Sangh activities news in hindi

RSS: 'देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था होगी मजबूत', कांग्रेस-BJP की जुबानी जंग के बीच आरएसएस ने फैसले को सराहा

Mon, 22 Jul 2024 01:52 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 Jul 2024 01:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पिछली सरकारों पर अतीत में प्रतिबंध लगाकर अपने स्वयं के राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
RSS hails decision allowing government employees to participate in Sangh activities news in hindi
आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में सरकारी कर्मचारियों के भाग लेने पर लगे 58 साल पुराने प्रतिबंध को हटा लिया है। अब सरकारी कर्मी आरएसएस की गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। इस फैसले को लेकर जहां कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग छिड़ गई है। वहीं, आरएसएस ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ का कहना है कि इस फैसले से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। 

विज्ञापन


अतीत की सरकारों पर हमला
इतना ही नहीं, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पिछली सरकारों पर अतीत में प्रतिबंध लगाकर अपने स्वयं के राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि अतीत में सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को आरएसएस के साथ जुड़ने से रोकने के कई उदाहरण हैं।
विज्ञापन


फैसला उचित: आंबेकर
प्रतिबंध हटाए जाने संबंधी एक सरकारी आदेश के सार्वजनिक होने और कई विपक्षी नेताओं द्वारा इस कदम की आलोचना किए जाने के एक दिन बाद आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने कहा, 'सरकार का मौजूदा फैसला उचित है और भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 99 वर्षों से संघ समाज की सेवा में लगा
आंबेकर ने आगे कहा, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 99 वर्षों से सतत राष्ट्र के पुनर्निर्माण एवं समाज की सेवा में निरंतर लगा हुआ है। राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता-अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज को साथ लेकर संघ के योगदान के चलते समय-समय पर देश के विभिन्न प्रकार के नेतृत्व ने संघ की भूमिका की प्रशंसा भी की है।'


निराधार ही लगाया गया था प्रतिबंध
उन्होंने आगे कहा, 'अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था। शासन का वर्तमान निर्णय समुचित है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed