फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS counter attack on Imran Khan : Indresh Kumar said Pakistan is a country with Talibani mindset, Imran is trying to impose this poison on RSS

इमरान को संघ का करारा जवाब: इंद्रेश कुमार बोले- पाक पीएम तालिबानी मानसिकता वाले जहर को हम पर थोपने की कोशिश कर रहे

Fri, 16 Jul 2021 06:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Jul 2021 06:00 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आड़े हाथ लिया है।

विज्ञापन
RSS counter attack on Imran Khan : Indresh Kumar said Pakistan is a country with Talibani mindset, Imran is trying to impose this poison on RSS
indresh kumar

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आड़े हाथ लिया है। दरअसल, शुक्रवार को ताशकंद में इमरान से जब पूछा गया कि अफगानिस्तान में तालिबान को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की क्या भूमिका है तो वे इसका जवाब टाल गए। इसकी बजाय उन्होंने भारत से रुकी हुई बातचीत के पीछे आरएसएस की विचारधारा को जिम्मेदार बताया। इस पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि इमरान के बयान से यह साफ है कि पाकिस्तान तालिबानी मानसिकता वाला देश था, है और बना रहेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान के हुक्मरान अपने ही मुल्क के दुश्मन
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इमरान खान का बयान इस बात का प्रतीक है कि पाकिस्तान अपने जन्म से ही जहर से भरे हुए हुक्मरानों का देश है। पाकिस्तान की जनता शांति से रहना चाहती है, लेकिन पाकिस्तान के हुक्मरान तो अपने ही मुल्क के दुश्मन हैं। 1971 में उनके जहरीले भाव ने पाकिस्तान तोड़ दिया और बांग्लादेश अलग हो गया। अब उनके जहरीले बयानों से सिंध, बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान फिर से पाकिस्तान से टूटकर अलग होने की राह पर चल पड़े हैं। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान टूट की कगार पर
इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान की विचारधारा ही इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने हिंदुस्तानियों को दो हिस्सों में बांट रखा है। पाकिस्तान के हुक्मरानों की तालिबानी विचारधारा मानवता, शांति और भाईचारे की दुश्मन है। उसी जहर को इमरान ने आरएसएस पर थोंपने की कोशिश की, लेकिन इससे पाकिस्तान का यह चरित्र सामने आ गया कि वे तालिबानी मानसिकता का था, है और बना रहेगा। पाकिस्तान शांति से दूर जा चुका है और टूटने की ओर बढ़ रहा है।

तालिबान पर सवाल टाल गए इमरान
मध्य-दक्षिण एशियाई कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आए इमरान खान से भारतीय मीडिया ने पूछा कि क्या तालिबान पर आपका नियंत्रण नहीं है? इमरान इसका जवाब टाल गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या बातचीत और आतंकवाद, दोनों साथ चल सकता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम भारत का कितने दिनों से इंतजार कर रहे हैं कि हम सिविलाइज्ड हमसाये बनकर रहें, लेकिन क्या करें, आरएसएस की विचारधारा रास्ते में आ गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed