{"_id":"613479c5627dc12ec1450131","slug":"rss-coordination-meeting-underway-in-nagpur-mohan-bhagwat-will-meet-selected-muslim-intellectuals-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, बोले- भारत का प्रत्येक नागरिक हिंदू है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मिले संघ प्रमुख मोहन भागवत, बोले- भारत का प्रत्येक नागरिक हिंदू है
Tue, 07 Sep 2021 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार झा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:22 AM IST
सार
मुंबई में नेशन फर्स्ट, नेशन सुप्रीम" विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस्लाम भारत में आक्रमणकारियों के साथ आया और मुसलमानों को देश में डरने की कोई जरूरत नहीं है। भागवत ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम का डीएनए एक ही है और प्रत्येक भारतीय नागरिक हिंदू है।
विज्ञापन
मोहन भागवत, संघ प्रमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक ही वंश के हैं और भारत का प्रत्येक नागरिक एक हिंदू है। मुंबई में पुणे स्थित ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पॉलिसी फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि समझदार मुस्लिम नेताओं को कट्टरपंथियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदू शब्द मातृभूमि, पूर्वजों और भारतीय संस्कृति के बराबर था। यह अन्य विचारों का अपमान नहीं है। हमें भारतीय प्रभुत्व हासिल करने के बारे में सोचना होगा, न कि मुस्लिम प्रभुत्व के बारे में। उन्होंने कहा कि इस्लाम आक्रमणकारियों के साथ भारत आया। यह इतिहास है और इसे ऐसे ही बताया जाना चाहिए। समझदार मुस्लिम नेताओं को अनावश्यक मुद्दों का विरोध करना चाहिए और कट्टरपंथियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। जितनी जल्दी हम ऐसा करेंगे, हमारे समाज को उतना ही कम नुकसान होगा।
विज्ञापन
भारत बनेगा विश्वगुरु- मोहन भागवत
उन्होंने कहा कि हिंदू कभी किसी से दुश्मनी नहीं रखते। वो सबकी भलाई सोचते हैं। इसलिए दूसरे के मत का यहां अनादर नहीं हो सकता। जो ऐसी सोच रखता है, वह धर्म से चाहे कुछ भी हो, वह हिंदू है। भारत महाशक्ति बनेगा, लेकिन वो किसी को डराएगा नहीं। भारत विश्वगुरु के रूप में महाशक्ति बनेगा। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि जो लोग राष्ट्र को तोड़ना चाहते हैं, वे यह कहने की कोशिश करते हैं कि 'हम एक नहीं हैं, हम अलग हैं'। ऐसे लोगों के बहकावे में कभी नहीं आना चाहिए और किसी को इसका शिकार नहीं होना चाहिए। हम एक राष्ट्र हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहेंगे।
विज्ञापन
नागपुर में आखिरी दिन आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नागपुर में समन्वय बैठक में देश के साथ ही विदेशों के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के अंतिम दिन पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही अफगानिस्तान के ताजा हालातों पर भी चर्चा हुई। खास तौर पर हाल ही में तालिबान की ओर से दिए गए कश्मीर संबंधी बयान ने संघ की चिंता बढ़ा दी। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत के कुछ मुस्लिम बुद्धिजीवियों व धर्म गुरु की ओर से आ रही प्रतिक्रिया पर आरएसएस की नजर है।