{"_id":"612e1ccb8ebc3e7a0d5b7cb9","slug":"rss-affiliated-organization-bms-will-oppose-the-policies-of-the-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस से जुड़ा संगठन बोला: सरकारी कंपनियों का मोनेटाइजेशन 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा, करेगा विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरएसएस से जुड़ा संगठन बोला: सरकारी कंपनियों का मोनेटाइजेशन 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा, करेगा विरोध
Tue, 31 Aug 2021 05:42 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 31 Aug 2021 05:42 PM IST
सार
भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने अमर उजाला को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बेलगाम हो रही है और उससे निपटने में सत्ता में बैठे निर्णायक लोग लाचार होकर उलूल-जुलूल फैसले ले रहे हैं...
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े भारतीय मजदूर संघ और मोदी सरकार अहम आर्थिक सुधार के मसले पर आमने-सामने खड़े हो गए हैं। भारतीय मजदूर संघ बढ़ती महंगाई के विरोध में नौ सितंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार के 70 पीएसयू को मोनेटाइजेशन करने के विरोध में मजदूर संघ दो नवंबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने अमर उजाला को बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बेलगाम हो रही है और उससे निपटने में सत्ता में बैठे निर्णायक लोग लाचार होकर उलूल-जुलूल फैसले ले रहे हैं। एक जिम्मेदार श्रमिक संगठन होने के नाते भारतीय मजदूर संघ का यह धर्म बनता है कि सरकार के निर्णय के खिलाफ सड़क पर उतर कर उनकी गलत नीतियों का विरोध प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, केंद्र सरकार ने जो 70 पीएसयू को मोनेटाइजेशन का जो निर्णय लिया है वह बीएमएस को नीतिगत रूप से स्वीकार नहीं है। धन जुटाने के लिए सरकारी संस्थानों का मोनेटाइजेशन करना 'गहना बेच कर घर चलाने' जैसा है। सरकार जमीनी हकीकत को देखे बगैर विशेषज्ञों की सलाह पर भरोसा कर फैसले ले रही है। जिसे भारतीय मजदूर संघ कतई स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा आगे कहा कि केंद्र सरकार की तमाम आर्थिक नाकामियों के विरोध में बीएमएस सहित कई संगठन दो नवंबर को देशभर के अपने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में 2 सितंबर को भी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।