फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   royal couple of Britain will see the Taj Mahal

ब्रिटेन का शाही जोड़ा तोड़ेगा सालों पुरानी परंपरा, सबके साथ देखेंगे ताज

Fri, 15 Apr 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 15 Apr 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
royal couple of Britain will see the Taj Mahal

आम लोगों से दूरियां मिटाते हुए ब्रिटेन का शाही जोड़ा सबके साथ ताज देखेगा। 1961 में प्रिंस की दादी महारानी एलिजाबेथ और 1992 में मां डायना की ताज यात्रा के दौरान स्मारक बंद रखा गया था।

विज्ञापन


वीकएंड होने पर हजारों पर्यटकों को परेशानी से बचाने के लिए प्रिंस विलियम वीवीआईपी बैटरी बस से ताजमहल के पूर्वी गेट पर उतरेंगे। यह भी पहली बार होगा जब रॉयल गेट तक शाही परिवार के वाहन नहीं जाएंगे। हालांकि 17 सदस्यों को ताज में सुरक्षा जांच से छूट दी गई है और वाटर चैनल वाला पाथवे विजिट के दौरान आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को ताज देखने आ रहे शाही जोड़े की सुरक्षा तीन स्तरीय रहेगी। प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए ब्रिटिश रॉयल सिक्योरिटी होगी। उसके बाद स्थानीय पुलिस और आउटर रिंग में सीआईएसएफ के जवान रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज के अंदर वाटर चैनल से प्रिंस के आने पर पर्यटकों को रोक दिया जाएगा। 30-30 मीटर की दूरी पर पर्यटक रहेंगे। मुख्य गुंबद पर भी पर्यटक रोके जाएंगे। डीएम पंकज कुमार, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने सीआईएसएफ के साथ ताज में सुरक्षा का जायजा लिया। प्रिंस विलियम से पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भी आम सैलानियों के साथ ताज देख चुके हैं।

एएसआई कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
ताजमहल पर तैनात स्मारक परिचरों की छुट्टियां प्रिंस की यात्रा तक रद्द कर दी गई हैं। शुक्रवार को अन्य स्मारकों के कर्मचारियों के साथ ताजमहल पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। सेंट्रल टैंक पर डायना सीट के साथ प्वाइंटिंग की की सफाई जाएगी, वहीं सीढ़ियों पर लगे लकड़ी के तख्तों पर पेंट किया जाएगा। रेड सैंड स्टोन के जिस पाथवे पर चलकर प्रिंस सेंट्रल टैंक तक पहुंचेंगे, उसके टूटे पत्थरों को बदला जा रहा है और फूल वाले कई गमले रेड स्टोन प्लेटफार्म पर रखवाए गए हैं।

वीकएंड पर सैलानियों को होगी परेशानी
पुलिस, प्रशासन, एएसआई और सीआईएसएफ के लिए शनिवार को प्रिंस विलियम की ताज यात्रा चुनौती की तरह है। ताजमहल बंद होने पर हजारों सैलानियों को परेशान होना पड़ता, लेकिन शाही जोड़े के सभी के साथ ताज देखने के फैसले से एजेंसियों की मुश्किलें बढ़ी हैं। 

दरअसल, अजमेर शरीफ से लौट रहे जायरीन के साथ शनिवार को 70 से 80 हजार तक पर्यटक पहुंचेंगे, ऐसे में उन्हें संभालने और गुंबद तक पर्यटकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस-सीआईएसएफ कई बार बैठकें कर योजना बना रही है।

शाही मेहमानों के लिए तैयार ‘शाही सवारी’

royal couple of Britain will see the Taj Mahal

शाही मेहमान ताजमहल के दीदार को शाही सवारी से पहुंचेंगे। उनके लिए वीवीआईपी बैटरी बस को बेहद खास तरीके से तैयार किया गया है। गुरुवार को डीएम पंकज कुमार, एसएसपी प्रितिदंर सिंह और आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया ने बस में सुविधाओं को जांचा। इसे हरी झंडी दे दी गई है।

बता दें कि ब्रिटेन के शाही परिवार की तीसरी पीढ़ी के दंपति पि्रंस विलियम और केट मिडलटन 16 अप्रैल को ताज के दीदार को आ रहे हैं। वे होटल अमर विलास से ताज के पूर्वी गेट तक एडीए द्वारा संचालित बैटरी बस से जाएंगे।

इनके लिए फाइव सीटर बैटरी बस तैयार की गई है। इसमें सोफे लगाए गए हैं। आकर्षक बनाने के लिए पर्दे लगाने के साथ सजावट की गई है। इसमें ड्राइवर के साथ एक अटेंडेंट भी रहेगा।

शाही दंपति को पूर्वी गेट और फिर होटल अमर विलास तक यही बस छोड़ेगी। अन्य मेहमानों और अधिकारियों के बेड़े के लिए लगभग आधा दर्जन बैटरी बस और तैयार की जा रही हैं। बता दें कि इससे पहले इस बस को पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के लिए तैयार किया गया था। मगर, ऐन वक्त पर उनका कार्यक्रम रद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed