{"_id":"6b0028897efdba4ff706c4a1","slug":"telangana-cyber-fraud-nine-arrested-in-rs-74-lakh-online-investment-scam-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में ₹74 लाख की साइबर ठगी: पुलिस के हत्थे चढ़े नौ आरोपी, फर्जी निवेश सलाह से कैसे लूटा गया पैसा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में ₹74 लाख की साइबर ठगी: पुलिस के हत्थे चढ़े नौ आरोपी, फर्जी निवेश सलाह से कैसे लूटा गया पैसा?
Fri, 20 Nov 2026 04:31 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, हैदराबाद।
पीटीआई, हैदराबाद।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2026 04:31 PM IST
सार
तेलंगाना में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक व्यक्ति से 74 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बैंक खातों के लेनदेन पर 20 फीसदी और बिचौलियों को 5 फीसदी कमीशन देने का लालच दिया जाता था। पुलिस अब गिरोह के महाराष्ट्र निवासी दो कथित मुख्य सरगनाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
तेलंगाना में ठगी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तेलंगाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 74 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में भेजने के लिए अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे गिरोह के दो मुख्य सरगना महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
पीड़ित को ठगी के जाल में कैसे फंसाया गया?
पुलिस के मुताबिक, 8 जून को सलीम नाम के व्यक्ति को उसकी मर्जी के बिना एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप को कई लोग अलग-अलग मोबाइल नंबरों से चला रहे थे। इनमें कुछ लोग खुद को शेयर बाजार और निवेश का विशेषज्ञ बताते थे। इसके अलावा, एक दूसरा व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था, जिसे एक सिक्योरिटीज कंपनी का कस्टमर सर्विस चैनल बताया गया। इन ग्रुपों के जरिए सलीम को निवेश के लिए लगातार संदेश भेजे जाते थे।
ठगों ने भरोसा जीतने के लिए क्या तरीका अपनाया?
आरोपी ग्रुप में शेयर बाजार से जुड़ी सलाह, शेयर खरीदने और बेचने के सुझाव और ब्लॉक ट्रेडिंग की योजनाएं साझा करते थे। वे निवेश पर 5 से 50 फीसदी तक रिटर्न मिलने का दावा करते थे। इतना ही नहीं, गिरोह के एक सदस्य ने खुद को ग्रुप का आम सदस्य बताते हुए दावा किया कि वह नियमित रूप से निवेश से मुनाफा निकाल रहा है। इस तरह सलीम का भरोसा जीतने के बाद उसे एक ट्रेडिंग एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसने आरोपियों के बताए अनुसार पैसे ट्रांसफर किए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ और तब तक उसके 74 लाख रुपये जा चुके थे।
विज्ञापन
ठगी की रकम कहां भेजी जाती थी और बैंक खातों का क्या था खेल?
शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी ने बैंक स्टेटमेंट और खाताधारकों के केवाईसी (KYC) व अकाउंट ओपनिंग फॉर्म (AOF) से जुड़ी जानकारी की जांच की। इसमें पता चला कि ठगी की रकम एक बैंक खाते के जरिये ट्रांसफर की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी कमीशन लेकर ठगी की रकम हासिल करने और उसे आगे भेजने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?
मलकाजगिरी साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है और उनके पास से संपत्ति, नौ मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया जा रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के रहने वाले गिरोह के दो कथित मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी है।

- बैंक खातों का इंतजाम करने वाले लोगों को ठगी की रकम हासिल करने के लिए कमीशन दिया जाता था। खाताधारकों को लेनदेन की रकम पर 20 फीसदी कमीशन देने का लालच दिया जाता था।
- बैंक खातों के बिचौलियों के लिए 5 फीसदी कमीशन तय किया गया था। आरोपी बैंक खातों से जुड़ी जानकारी और जरूरी दस्तावेज गिरोह के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचाते थे।
- हैदराबाद का एक आरोपी कथित तौर पर अनजान लोगों और कमीशन एजेंटों से बैंक खाते जुटाता था। इन खातों का इस्तेमाल ठगी से मिली रकम हासिल करने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।
- पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं।