{"_id":"6b001501ab399d25e00b291b","slug":"would-give-cauvery-water-to-tn-if-we-had-it-says-karnataka-cm-after-sc-dismisses-pleas-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी जल विवाद: डीके शिवकुमार बोले- हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं, तमिलनाडु को कहां से दें?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कावेरी जल विवाद: डीके शिवकुमार बोले- हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं, तमिलनाडु को कहां से दें?
Fri, 20 Nov 2026 03:08 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:08 PM IST
सार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि पर्याप्त पानी उपलब्ध होने पर राज्य तमिलनाडु को कावेरी जल देगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तमिलनाडु की याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद उन्होंने पेयजल संकट का हवाला दिया। मेकेदाटू परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद भी जारी है।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री कर्नाटक
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर राज्य के पास पर्याप्त पानी होता तो वह तमिलनाडु को कावेरी का पानी जरूर देता। लेकिन फिलहाल कर्नाटक अपनी पेयजल जरूरतें पूरी करने के लिए भी संघर्ष कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से तमिलनाडु सरकार की दो याचिकाएं खारिज किए जाने के बाद शिवकुमार ने यह बयान दिया। इन याचिकाओं में कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए 11 हजार मिलियन क्यूबिक (TMC) फीट कावेरी जल छोड़ने का निर्देश देने की मांग की गई थी।
शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'हां, अगर हमारे पास पानी होगा तो हम निश्चित रूप से तमिलनाडु को पानी देंगे। हमारे पास पीने के लिए भी पानी नहीं है। मुझे अपने राज्य की रक्षा करनी है। मैंने पहले ही किसानों को पानी की उपलब्धता के बारे में आगाह किया था।' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की याचिकाएं खारिज होना मौजूदा स्थिति की सच्चाई बताता है। तमिलनाडु, कर्नाटक और पूरी दुनिया जानती है कि कहां कितना पानी उपलब्ध है।
शुक्रवार को जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने तमिलनाडु की दोनों याचिकाएं खारिज कर दीं। पीठ ने यह भी कहा कि तमिलनाडु की ओर से दायर तीसरी अर्जी भी खारिज कर दी जाएगी। इस अर्जी में अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर लेने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की स्थिति इतनी खराब है कि उन्होंने इस साल कावेरी नदी को पारंपरिक 'बागिना' अर्पित करने की रस्म भी नहीं निभाई।
विज्ञापन
मेकेदाटू परियोजना पर भी विवाद
शिवकुमार की यह टिप्पणी तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर समेत कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से कावेरी जल और मेकेदाटू परियोजना को लेकर कर्नाटक पर की गई टिप्पणियों के बीच आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मित्रों ने इस मुद्दे पर बात की है और वह उन्हें तथ्यों तथा अदालत के आदेश के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जानकारी अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी दे रहे हैं।
मेकेदाटू कर्नाटक की प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजना है। इसके तहत बेंगलुरु दक्षिण जिले के कनकपुरा के पास कावेरी नदी पर एक बैलेंसिंग जलाशय बनाया जाना है। इस परियोजना का उद्देश्य पेयजल उपलब्ध कराने के साथ बिजली उत्पादन करना भी है। तमिलनाडु इस परियोजना का विरोध कर रहा है। राज्य को आशंका है कि इससे कावेरी नदी के पानी में उसका हिस्सा प्रभावित हो सकता है।