{"_id":"6397209fafdfd563d82e0112","slug":"roman-babushkin-said-on-relationship-between-india-and-russia-that-we-are-like-minded-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Russia Relations: भारत-रूस समान विचारधारा वाले देश, दोनों के संबंधों पर रूसी राजदूत का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Russia Relations: भारत-रूस समान विचारधारा वाले देश, दोनों के संबंधों पर रूसी राजदूत का बड़ा बयान
Mon, 12 Dec 2022 06:07 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:07 PM IST
सार
भारत में रूस के राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि हम यूएनएससी में भारत के अध्यक्ष पद की सफलता में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।
विज्ञापन
भारत में रूस के राजनयिक रोमन बाबुश्किन
- फोटो : ANI
विस्तार
यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत-रूस के संबंधों में किसी तरह की खटास सामने नहीं आई है। जब पूरी दुनिया यूक्रेन पर युद्ध को लेकर रूस पर हमलावर तो यहां भारत ने कूटनीति ताकत से इसका खूब जवाब दिया है। वहीं भारत में रूस के राजनयिक रोमन बाबुश्किन ने कहा कि रूस संयुक्त राष्ट्र में भारत के साथ सहयोग कर रहा हैं, विशेष रूप से इस महीने, क्योंकि यूएनएससी के अध्यक्ष के रूप में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। उन्होंने कहा कि हम समान विचारधारा वाले देश हैं।
विज्ञापन
आगे आर बाबुश्किन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के समान सिद्धांतों को साझा करते हुए, अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और बहुपक्षवाद के समर्थन से संबंधित महीने के मध्य में भारत की प्रमुख घटनाओं के महत्व पर प्रकाश डालना चाहेंगे। वहीं हम यूएनएससी में भारतीय अध्यक्ष पद की सफलता में सक्रिय रूप से योगदान देंगे।
विज्ञापन
रूसी तेल पर जी7 के रुख पर रोमन बाबुश्किन ने कहा कि भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की अत्यधिक सराहना की गई। डॉ. जयशंकर ने कई मौकों पर कहा कि भारत बाजार में सर्वोत्तम उपलब्ध विकल्पों की तलाश कर रहा है। इसलिए, ठीक यही वह है जिसके लिए हम एक ही पृष्ठ पर हैं। यह मूल्य निर्धारण बाजार की गणना होनी चाहिए न कि तेल खरीदारों की इच्छा पर जो एक बकवास है।
विज्ञापन