{"_id":"621c0a858e9a903be1648692","slug":"results-of-zilla-parishad-seats-in-odisha-see-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha Panchayat Elections: ओडिशा में 300 जिला परिषद की सीटों में से 268 पर बीजद का कब्जा, 231 सीटों पर मतगणना आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha Panchayat Elections: ओडिशा में 300 जिला परिषद की सीटों में से 268 पर बीजद का कब्जा, 231 सीटों पर मतगणना आज
Mon, 28 Feb 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Feb 2022 05:04 AM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक वोटों की गिनती शनिवार से शुरू हुई और यह सोमवार तक जारी रहेगी। शेष 231 सीटों के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी। वहीं, एक सीट पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा जिला परिषद की 851 सीटों में से अब तक आए 300 सीटों के नतीजों में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बाजी मारी है। बीजद को 268 सीटें मिली हैं। वहीं, भाजपा और कांग्रेस को महज 14-14 सीटें हासिल हुईं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में दो सीटें आई हैं। अन्य दलों ने भी दो सीटें जीती हैं। अधिकारियों के मुताबिक वोटों की गिनती शनिवार से शुरू हुई और यह सोमवार तक जारी रहेगी। शेष 231 सीटों के लिए मतों की गिनती सोमवार को होगी। वहीं, एक सीट पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 315 जिला परिषद क्षेत्र सीटों के लिए वोटों की गिनती शनिवार को अलग-अलग प्रखंड मुख्यालयों पर सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई थी। इस दौरान सरकार की कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया।
विज्ञापन
पांच चरणों में हुआ था मतदान
पंचायत चुनावों की शनिवार से शुरु हुई गिनती तीन दिन तक चलेगी। इन सीटों के लिए 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को पांच चरणों में मतदान हुआ था। वहीं आंकड़ों के मुताबिक ओडिशा में गुरुवार को पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ और 41.81 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन