फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research: thousand year old giant jar found in Indonesia was also found in Assam, read major news of the country and the world

शोध : इंडोनेशिया में पाए गए एक हजार साल पुराने विशालकाय जार असम में भी मिले, पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

Tue, 05 Apr 2022 06:04 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 05 Apr 2022 06:04 AM IST
विज्ञापन
Research: thousand year old giant jar found in Indonesia was also found in Assam, read major news of the country and the world
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

शोधकर्ताओं ने असम में बलुआ पत्थर से बने 65 रहस्यमयी जार का पता लगाया है। ये लाओस और इंडोनेशिया में पाए गए करीब एक हजार साल पुराने बेलनाकार जार जैसे है। इनका इस्तेमाल प्राचीन समय में शव को दफनाने के लिए किया गया होगा। मेघालय के उत्तर पश्चिम हिल यूनिवर्सिटी के तिलोक ठाकुरिया और असम के गौहाटी यूनिवर्सिटी के उत्तम बथारी के नेतृत्व में एक टीम ने इसे खोजा है।

विज्ञापन


‘जर्नल ऑफ एशियन आर्कियोलॉजी’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, कुछ जार लंबे और बेलनाकार हैं, जबकि अन्य आंशिक रूप जमीन में दबे हुए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इनमें कुछ जार तीन मीटर ऊंचे और दो मीटर चौड़े हैं। द ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) में पीएचडी के छात्र निकोलस ने कहा, विशाल जार अभी एक रहस्य है। संभावना है कि इनका उपयोग मुर्दाघर में शवों को प्रथाओं के अनुसार दफनाने के लिए किया जाता होगा।

विज्ञापन

कोलकाता पुलिस द्वारा ईडी अधिकारियों को जारी समन पर रोक
हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के खिलाफ ऑडियो टेप लीक मामले में 17 मार्च को जारी समन पर रोक लगा दी। ईडी ने समन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। कोलकाता पुलिस ने हाल ही में ईडी के तीन अधिकारियों को समन जारी किया था। ईडी अधिकारियों को कालीघाट पुलिस स्टेशन में जासूसी विभाग के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी अधिकारियों को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के तहत नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लूट करार दिया
ईंधन की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को संसद से सड़क तक हर जगह घेरा। पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने इसे डीजल-प्रेट्रोल सहित सभी ईंधनों की बढ़ती कीमतों को प्रधान मंत्री जन धन लूट योजना कहा। राहुल गांधी ने ट्विटर पर एग्राफिक के जरिये बाइक, कार, ट्रैक्टर और ट्रक की टंकी भरवाने के लिए 2014 में चुकाई जाने वाली कीमत की मौजूदा कीमत से तुलना करते हुए लिखा, यही प्रधान मंत्री जन धन लूट योजना है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार में हर सुबह उत्साह की जगह महंगाई का दुख सामने आता है।

विज्ञापन

संसदीय समिति की सिफारिश : एनडीआरएफ में शामिल किए जाएं एनसीसी कैडेट और खिलाड़ी
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को और मजबूती प्रदान करने के लिए संसदीय समिति ने उसमें एनसीसी कैडेट और खिलाड़ियों को शामिल करने की सिफारिश की है। अनुमान पर संसदीय समिति का मानना है कि इस कदम से देश के हर जिले में एनडीआरएफ की मजबूत टीम तैयार होगी। समिति ने वार्षिक रिपोर्ट में जंगलों में आग की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर इनको एनडीआरएफ के दायरे में लाने का भी सुझाव दिया। समिति ने कहा, जहां एनडीआरएफ की क्षेत्रीय टीमें नहीं हैं वहां उनका गठन होना चाहिए।

हंगरी : पुतिन समर्थक ओर्बन जीते, मोदी ने दी बधाई
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के सत्तारूढ़ फिदेज-केडीएनपी गठबंधन ने संसदीय चुनाव जीत लिया है। ओर्बन ने बुडापेस्ट के एक सांस्कृतिक केंद्र में उत्साही भीड़ से कहा, रूढ़िवादी राजनीति जीत गई है, यह अतीत नहीं है, यह भविष्य का यूरोप है। ओर्बन की जीत पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी व कहा, वह दोनों देशों के बीच निकट व मित्रतापूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने को उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा समर्थक माना जाता है। उन्होंने 71 फीसदी मतों की गिनती में 54.65 प्रतिशत मत हासिल किए जबकि विपक्षी गठबंधन को 33.55 फीसदी मत ही मिले।

कोस्टो रिका : राष्ट्रपति चुनाव में अर्थशास्त्री चावेस की जीत
विश्व बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर चुके अर्थशास्त्री रॉड्रिगो चावेस ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। वह आठ मई को मध्य अमेरिकी देश के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे। ‘सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल’ के अनुसार, लगभग सभी मतदान केंद्रों से देर रात मिले आंकड़ों के मुताबिक रॉड्रिगो चावेस को 53 प्रतिशत और उनके प्रतिद्वन्द्वी तथा पूर्व राष्ट्रपति जोस फिगुएरेस फ़ेरर को 47 प्रतिशत वोट मिले हैं।


आंकड़ों के अनुसार, 42 प्रतिशत से अधिक पात्र मतदाताओं ने रविवार को हुए चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चावेस ने कहा कि उन्होंने विनम्रता के साथ परिणाम स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह कोई पदक या ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है, जो चुनौतियों तथा कठिनाइयों से भरी हुई है, जिससे हम सभी मिलकर पार पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed