फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Research notion that Vitamin D supplements strengthen or weaken bones is wrong latest research reveals

Research: विटामिन डी की खुराक से हड्डियों के मजबूत या कमजोर होने की धारणा गलत, ताजा शोध में हुआ खुलासा

Sat, 09 Dec 2023 07:50 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 07:50 AM IST
सार

शोध के निष्कर्ष हड्डियों के स्वास्थ्य पर विटामिन डी के प्रभाव से संबंधित धारणाओं को चुनौती देते हैं। उल्लेखनीय है कि द लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित यह अध्ययन, बच्चों में विटामिन डी सप्लीमेंट का अब तक का सबसे बड़ा नियंत्रित परीक्षण है।

विज्ञापन
Research notion that Vitamin D supplements strengthen or weaken bones is wrong latest research reveals
विटामिन डी - फोटो : PIXABAY

विस्तार

माना जाता है कि विटामिन डी बच्चों की हड्डियों की मजबूती या कमजोरी के लिए महत्वपूर्ण है। यह उनके शरीर को भोजन से कैल्शियम और फॉस्फेट को अवशोषित करने में मदद करता है जो स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन यह सच नहीं है।

विज्ञापन


ताजा शोध में इस धारणा को पूरी तरह खारिज किया गया है। लंदन की चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के एक शोध में पाया गया है कि बच्चों में हड्डियों की मजबूती और टूटने का विटामिन डी की खुराक से कोई लेना देना नहीं। इस बात को सिद्ध करने के लिए लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड टी.एच. के नेतृत्व में एक क्लीनिकल ट्रायल किया गया।
विज्ञापन


शोध के निष्कर्ष हड्डियों के स्वास्थ्य पर विटामिन डी के प्रभाव से संबंधित धारणाओं को चुनौती देते हैं। उल्लेखनीय है कि द लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित यह अध्ययन, बच्चों में विटामिन डी सप्लीमेंट का अब तक का सबसे बड़ा नियंत्रित परीक्षण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नहीं दिखते लक्षण
बच्चों में विटामिन डी को लेकर आमतौर पर यह धारणा प्रचलित कम विटामिन डी वाले कुछ बच्चों में कोई लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन अधिकतर बच्चों को हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होता है। बहुत कम विटामिन डी हड्डियों को नरम कर सकता है, जिससे बच्चों में रिकेट्स और किशोरों-वयस्कों में ऑस्टियोमलेशिया हो सकता है।

रिकेट्स केवल तब होता है जब बच्चे बढ़ रहे होते हैं। यदि किसी बच्चे की हड्डियां कम विटामिन डी के कारण नरम हो जाती हैं तो हड्डियां मुड़ सकती हैं और 'बो लेग्स' या 'नॉक नीज' के साथ-साथ अन्य तरह से परिवर्तित भी हो सकती हैं।

विटामिन डी खुराक का हड्डियों से कोई ताल्लुक नहीं
शोध के निष्कर्ष के अनुसार वयस्कों को जब कैल्शियम दिया जाता है तो विटामिन डी सप्लीमेंट हड्डियों के टूटने की रोकथाम के लिए सबसे अच्छी तरह काम करता है। लेकिन इस परीक्षण में प्रतिभागियों को विटामिन डी के साथ कैल्शियम का सुझाव नहीं दिया गया है। शोध के निष्कर्ष यह बताते हैं कि बच्चों की हड्डियों की मजबूती या टूटने का विटामिन डी की खुराक से कोई लेना-देना नहीं है।

हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. गणमा दवासाम्बु के अनुसार विटामिन डी की कमी वाले बच्चों में हड्डियों के टूटने का खतरा या हड्डियों की मजबूती पर विटामिन डी के किसी भी प्रभाव का असर न होना सचमुच आश्चर्यजनक है।

पहली बार इसे शोध के जरिये समझने का प्रयास किया गया
शोध में कहा गया है कि लगभग एक तिहाई बच्चों में 18 वर्ष की आयु से पहले कम से कम एक बार हड्डी टूटने की घटना होती है। यह दुनिया भर में एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है। पहली बार इसे क्लीनिकल परीक्षण के जरिए समझने का प्रयास किया गया है।


8,851 बच्चों को दी खुराक
मंगोलिया में क्वीन मैरी और हार्वर्ड के शोधकर्ताओं ने यह सिद्ध करने के लिए एक क्लीनिकल परीक्षण किया कि क्या विटामिन डी सप्लीमेंट से हड्डियों के टूटने का खतरा कम होगा या हड्डियों की ताकत बढ़ेगी। 3 वर्ष तक मंगोलिया में रहने वाले 6 से 13 आयु वर्ग के 8,851 बच्चों को खुराक दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed