फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day parade 2022: Uttar Pradesh tableau selected as best state, Maharashtra wins in the popular choice category; CISF named best marching contingent

गणतंत्र दिवस परेड 2022: यूपी की काशी विश्वनाथ झांकी को मिला पहला स्थान, CISF सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल

Fri, 04 Feb 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 02:04 PM IST
सार

राज्यों में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला तो वहीं पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सीआईएसएफ को बेस्ट मार्चिंग दल चुना गया।  

विज्ञापन
Republic Day parade 2022:  Uttar Pradesh tableau selected as best state, Maharashtra wins in the popular choice category; CISF named best marching contingent
उत्तर प्रदेश की झांकी - फोटो : ANI

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर निकाली गई झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। प्रदेश की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सेनाओं में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। इसमें पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में भारतीय वायु सेना पहले स्थान पर रही। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में नौ मंत्रालयों की झांकी को भी शामिल किया गया था। इन मंत्रालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से विजेता रहे। 
विज्ञापन


12 राज्यों की झांकियों को किया गया था शामिल
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 12 राज्यों की परेड को शामिल किया गया था। इसमें यूपी, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्य शामिल थे। सबसे ज्यादा तारीफ यूपी, महाराष्ट्र व जम्मू-कश्मीर की झांकी की हुई थी। वहीं इस बार पश्चिम बंगाल की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया था। बंगाल की ओर से नेता जी सुभाष चंद्र बोस पर झांकी प्रदर्शित करने की तैयारी थी। झांकी शामिल न करने के फैसले बाद काफी विवाद भी हुआ था। यहां तक कि मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार बहुत कुछ था खास 
गणतंत्र दिवस को इस बाद आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाया गया था। ऐसे में इस बार कई चीजें ऐसी थीं, जो पहली बार हो रही थीं। राजपथ पर इस बार अब तक के सबसे बड़े फ्लाई पास्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें वायु सेना ने अपनी ताकत दिखाई। वहीं बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में 1000 ड्रोन्स के माध्यम से भी प्रदर्शन किया गया था। इसके अलावा इस बार स्कॉटिश धुन 'अबाइड विद मी' भी बीटिंग रिट्रीट का हिस्सा नहीं थी। यह धुन 1950 से भारतीय सेना द्वार बजाई जा रही थी। 


इससे पहले भी यूपी को मिला था पहला स्थान 
उत्तर प्रदेश को लगातार दूसरी बार राज्यों की झांकी में पहला स्थान मिला है। इससे पहले 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में भी उत्तर प्रदेश ने बाजी मारी थी। 2021 में राजपथ पर प्रदेश की ओर से राम मंदिर पर झांकी प्रदर्शित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed