फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day chief guest Prince of UAE reached India

पाक का कट्टर समर्थक होगा भारत का रणनीतिक भागीदार, शहजादे पहुंचे भारत

Tue, 24 Jan 2017 03:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Republic Day chief guest Prince of UAE reached India
फाइल फोटो - फोटो : getty

ताकतवर मुस्लिम देशों में पाकिस्तान की पैठ को खत्म करने के लिए मोदी सरकार की ओर से दो वर्ष पूर्व शुरू की गई कूटनीतिक मुहिम अब रंग लाती दिख रही है। इस कड़ी में कभी पाकिस्तान का कट्टर समर्थक रहा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भारत का रणनीतिक भागीदार बनने के लिए तैयार हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को भारत दौरे पर पहुंचे इस बार के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि यूएई के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बीते साल फरवरी में भारत आने के दौरान पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ कर शेख नाहयान की अगवानी की थी। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यूएई के शहजादे के भारत आने से पहले ही रणनीतिक भागदारी से जुड़े समझौतों की जमीन तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, सुरक्षा सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में करीब डेढ़ दर्जन समझौतों पर दस्तखत होंगे। नए सिरे से कच्चे तेल के आयात से जुड़ा समझौता भी होगा। खासबात यह है कि यूएई ने मेक इन इंडिया के तहत भारत में हो रहे रक्षा उपकरणों के निर्माण को अपने यहां बाजार की सुविधा देने पर पहले ही सहमत है। 

पहली बार पाक को कश्मीर मुद्दे पर नहीं मिल रहा समर्थन

Republic Day chief guest Prince of UAE reached India

रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व राजदूत ब्रह्म चेलानी के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब भारत ने पाकिस्तान के कट्टर समर्थक मुस्लिम देशों से रिश्ते को इतना ज्यादा मजबूत बनाया है। मुस्लिम देशों से बढ़ रही नजदीकियों के कारण एक भी मुस्लिम देशों ने भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर उसका साथ नहीं दिया।

यहां तक कि इनमें से कई मुस्लिम देशों ने भारत में हुए आतंकी हमले की सार्वजनिक तौर पर निंदा भी की। इसके अलावा पहली बार कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को प्रमुख मुस्लिम देशों का सीधा समर्थन हासिल नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed