फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rekha Gupta to be Delhi Chief Minister reward for making half of population win

New Delhi CM: रेखा गुप्ता के सहारे वैश्य-महिला समीकरण, आधी आबादी को जीत दिलाने का ईनाम

Wed, 19 Feb 2025 08:41 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

Rekha Gupta: विधायकों की बैठक में प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी विधायकों ने एक स्वर में स्वीकार कर लिया। उनके सहारे भाजपा ने महिला और वैश्य समीकरण को साधने का काम किया है।

विज्ञापन
Rekha Gupta to be Delhi Chief Minister reward for making half of population win
दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली की आधी आबादी यानी महिलाओं को उसे जीत दिलाने का ईनाम दिया है। पार्टी ने शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुन लिया है। विधायकों की बैठक में प्रवेश वर्मा ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सभी विधायकों ने एक स्वर में स्वीकार कर लिया। उनके सहारे भाजपा ने महिला और वैश्य समीकरण को साधने का काम किया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसे युवा और जाट समीकरण के संयोजन से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहिणी से विधायक बने विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा में स्पीकर बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा शीर्ष नेतृत्व के ऊपर इस बात का भी दबाव था कि 18 से अधिक राज्यों में सत्ता में होने के बाद भी उसके पास कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं थी। ऐसे में भाजपा पर किसी महिला को पार्टी का चेहरा बनाने का दबाव था। इसी कड़ी में रेखा गुप्ता की किस्मत खुली और अब वे सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मारलेना के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।     
विज्ञापन


रेखा गुप्ता विश्वविद्यालय के स्तर से राजनीति करते हुए आगे बढ़ी हैं। वे एबीवीपी में सचिव के पद पर काम कर चुकी हैं। वे शालीमार बाग में काउंसलर भी चुनी जा चुकी थीं। विशेषकर आतिशी मारलेना के आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री रहने के तुरंत बाद भाजपा की ओर से महिला उम्मीदवार सामने आने का दबाव भी काम कर रहा था जो रेखा गुप्ता के लिए किस्मत खोलने वाला साबित हुआ है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि दिल्ली में एक महिला को आगे बढ़़ाकर पार्टी नेतृत्व ने पूरे देश में महिलाओं को विशेष संदेश देने का काम किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के अंदरखाने यह कहा जा रहा है कि आरएसएस की करीबी होने का भी उन्हें लाभ मिला है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के बेहतर संपर्क में बताई जाती हैं। यानी महिला, वैश्य होने के साथ-साथ आरएसएस का करीबी होना उनके हक में गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed