फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Recognise Miya Muslims as integral to Assamese society, MLA Sherman Ali

Miya Muslims:'मिया मुस्लिम' असमी समाज के अभिन्न अंग, कांग्रेस के निलंबित विधायक का दावा

Fri, 28 Oct 2022 03:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Oct 2022 03:25 PM IST
सार

विधायक अली का अनुमान है कि पूरे असम में 'मिया' आबादी करीब 1 करोड़ है। ये  ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के द्वीपों और तटों के किनारे बसे हैं। ये बंगाली भाषी मुसलमान हैं, जो समय-समय पर बांग्लादेश से असम आ गए थे। ये खुद को 'मिया' कहते हैं। 

विज्ञापन
Recognise Miya Muslims as integral to Assamese society, MLA Sherman Ali
असम के गोपालपाड़ा में स्थित 'मिया संग्रहालय' को प्रशासन ने सील किया - फोटो : PTI

विस्तार

असम में 'मिया मुस्लिम' व 'मिया संग्रहालय' को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस के निलंबित विधायक शरमन अली ने अलग दावा किया है। अली का कहना है कि मिया मुस्लिम समुदाय असमी समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने असम सरकार से मांग की कि वह उन्हें मान्यता प्रदान करे। 

विज्ञापन


विधायक अली का अनुमान है कि पूरे असम में 'मिया' आबादी करीब 1 करोड़ है। ये  ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों के द्वीपों और तटों के किनारे बसे हैं। ये बंगाली भाषी मुसलमान हैं, जो समय-समय पर बांग्लादेश से असम आ गए थे। ये खुद को 'मिया' कहते हैं। 
विज्ञापन


अभा मिया परिषद ने हाल ही में असम के गोलपाड़ा जिले के दपकरभिता लखीपुर क्षेत्र में पीएम आवास के तहत बने एक घर में निजी मिया संग्रहालय स्थापित किया गया है। उद्धाटन के बाद यह विवादों में घिर गया है। इसके बाद इसे सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असमिया समुदाय मिया संग्रहालय को अपनी पहचान के लिए खतरा बता रहा है। इस तथाकथित संग्रहालय में कुछ कलाकृतियों के अलावा पारंपरिक कृषि उपकरण, मछली पकड़ने के यंत्र और लुंगी प्रदर्शित की गई है। 

सीएम सरमा ने दिए थे जांच के आदेश
मिया संग्रहालय को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आपत्ति प्रकट की थी। उन्होंने कहा था कि इस संग्रहालय में 'लुंगी' के अलावा कुछ भी मिया समुदाय से संबंधित नहीं है। राज्य सरकार मामले की जांच करेगी। सरमा ने कहा था कि हमारे अनुसूचित जाति के लोग दशकों से उक्त पारंपरिक उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। 'लुंगी' के अलावा इसमें नया क्या है?


तीन लोग गिरफ्तार
इस बीच, गोलपाड़ा जिला प्रशासन ने तथाकथित मिया संग्रहालय को यह कहते हुए सील कर दिया कि संग्रहालय का उद्घाटन केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना के तहत बने मकान में अवैध रूप से किया गया था। मामले में मिया परिषद के तीन पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed