फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Read the Good news of your work

खुशखबर : अब पोस्ट ऑफिस में टीडी अकाउंट खोलकर करें सेविंग, पढ़िए कई अच्छी खबरें

Fri, 31 Aug 2018 03:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
Read the Good news of your work
good news - फोटो : Amar Ujala

केरल के 30 गांवों को गोद लेगा एचडीएफसी बैंक

विज्ञापन

आपदा से बुरी तरह हिल गए केरल की मदद के लिए लगातार हाथ आगे आ रहे हैं। मददगारों की फेहरिस्त में एचडीएफसी बैंक शुमार हो गया है। बैंक ने बाढ़ प्रभावित 30  गांवों को गोद लेने का एलान किया है। ये मदद यहीं नहीं रुकी बल्कि बैंक ने राज्य में राहत कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद भी दी है।

इसके साथ ही बैंक ने केरल के ग्राहकों के लिए लोन और क्रेडिट कार्ड की मासिक किस्त पर डिले फीस यानि विलंब शुल्क में छूट देने की भी घोषणा की है। इस बाबत एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने कहा कि हम मुसीबत की इस घड़ी में केरल के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

 

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, 200 रुपये में खोलें खाता

Read the Good news of your work
post office - फोटो : Demo photo

जब भी हम निवेश करने की सोचते हैं तो सबसे पहले बैंक का ख्याल आता है, और लोग इस दौर में पोस्ट ऑफिस के मुकाबले बैंक पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लेकिन आपको बताएं कि इससे कहीं ज्यादा पोस्ट ऑफिस में निवेश करना सुरक्षित और बेहतर है।

जो निवेशक अपने निवेश पर ज्यादा मुनाफे की इच्छा रखता है उनको पोस्ट ऑफिस में निवेश जरूर करना चाहिए क्योंकि बैंक के मुकाबले पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपोजिट पर ज्यादा ब्याज मिलता है।फिलहाल पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट कराने पर 7.4 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। 

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपोजिट अकाउंट (TD) है जिसमें आप महज 200 रुपये में इस अकाउंट को पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं, और इसमें अधिकतम निवेश की सीमा भी नहीं है बस इसके लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा।

स्मार्ट कोच में होगी सुरक्षा की फुल गारंटी

Read the Good news of your work
smart coach - फोटो : अमर उजाला

एक खुशखबर रेलवे आपको दे रहा है स्मार्ट कोच पेशकर के। ये कोच भविष्य में रेल यात्रा को स्मार्ट, आरामदायक और सुरक्षित बनाने में आपकी मदद करेगा। इस कोच में जीएसएम नेटवर्क के साथ पैसेंजर इंफॉर्मेशन एंड कोच कंप्यूटिंग यूनिट लगाया गया है, जो खासतौर से कोच रखरखाव और यात्री इंटरफेस के अहम क्षेत्र की निगरानी करेगा।

यही नहीं पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम यात्रियों को ट्रेन के अगले लोकेशन और अगले स्टेशन के बारे में सूचित करेगा और अगले स्टेशन के आने का अपेक्षित समय भी बताएगा। इस कोच में कई तरह के सेंसर का यूज किए गए हैं, ताकि यात्रियों की यात्रा को हर हाल में सुरक्षित हो सके। फिलहाल रेलवे का पहला स्मार्ट कोच नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित किया गया।


 
विज्ञापन

एशियाड में भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, 20 साल बाद फाइनल में महिला हॉकी टीम

Read the Good news of your work
एशियाई खेल

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक खुशखबर दी है। बुधवार को भारत ने तीन बार की चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में एंट्री ली। भारत की ओर से गुरजीत कौर ने मैच के 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागा। भारत ने हॉकी टीम ने सिर्फ एक बार 1982 में महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीता है, यही नहीं  भारतीय टीम 1998 के बैंकॉक एशियन गेम्स के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed