फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RBI is changing rules like the PM changes his clothes: Rahul gandhi

पीएम के कपड़ों की तरह नियम बदल रहा RBI: राहुल गांधी

Tue, 20 Dec 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
RBI is changing rules like the PM changes his clothes: Rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं। अब राहुल ने नोटबंदी पर आरबीआई के बदल रहे नियमों को चुटकी लेते हुए इसे पीएम मोदी से जोड़ दिया है।

विज्ञापन


राहुल का कहना है कि  'RBI उसी तरीके से नियम बदल रही है, जिस तरीके से मोदीजी कपड़े बदलते हैं'। उन्होंने कई बार इस मसले पर पीएम मोदी पर तीखी टिप्पणी की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी का ये बयान आरबीआई के उस नियम के बाद आया है जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐलान किया था कि अब 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों में 5000 रुपये से अधिक राशि 30 दिसंबर तक सिर्फ एक बार ही केवाईसी खाते में जमा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर की रैली में पीएम के फैसले पर राहुल की तीखी बातें

RBI is changing rules like the PM changes his clothes: Rahul gandhi

इससे पहले सोमवार को जौनपुर की रैली में भी राहुल गांधी पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की तीखी आलोचना की। जौनपुर की रैली में में उमड़े हुजूम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं, उनके साथ राजनीतिक लड़ाई है, लेकिन मुर्दाबाद बोलना कांग्रेस पार्टी का काम नहीं है। 'मुर्दाबाद' कट्टरपंथी बोलते हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बोलते हैं।'

पीएम मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, '8 नवंबर को हुआ नोटबंदी का निर्णय काला धन के खिलाफ नहीं, गरीबों और किसानों के खिलाफ था। अमीर लोगों का कर्जा माफ करते हो आप, हिंदुस्तान के किसान का कर्जा माफ करो। मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्जा माफ करो, उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया..एक शब्द नहीं बोला।

राहुल ने कहा, '50 परिवारों के पास हिंदुस्तान के धन का सबसे बड़ा भाग है, ये नरेंद्र मोदी की देन है। इन परिवारों के लोग नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका, चीन जाते हैं, उनके जहाज में बैठते हैं।'  कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मोदी पर अगला हमला करते हुए कहा कि 8 नवंबर के बाद नरेंद्र मोदी ने 1200 करोड़ की टॉफी विजय माल्या को दी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों पर फायरबॉम्बिंग की है। 50 परिवारों ने 8 लाख करोड़ रुपया हिंदुस्तान के बैंकों से ले रखा है, वो बैंकों को वापस नहीं करते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed