फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravishankar watched Padmavat along with Bhansali and does not found anything objectional

श्री श्री रविशंकर ने देखी पद्मावत, कहा- फिल्म में नहीं है कुछ भी आपत्तिजनक

Thu, 18 Jan 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Ravishankar watched Padmavat along with Bhansali and does not found anything objectional
भंसाली-रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशकंर ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ विवादित फिल्म पद्मावत सोमवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग में रखी गई स्पेशल स्क्रिनिंग के दौरान देखी। फिल्म को लेकर बहुत से संगठन विरोध कर रहे हैं, जिसमें श्री राजपूत करणी सेना शामिल है। कुछ संगठन फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद रविशंकर को दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की फिल्म काफी अच्छी लगी और उन्हें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा।

विज्ञापन


आध्यात्मिक गुरु ने इस बात को लेकर हैरानी जताई कि कैसे कुछ लोग पद्मावत की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। जबकि फिल्म राजपूती सम्मान को लेकर है और यह रानी पद्मिनी को एक बेहतरीन श्रद्धांजलि देती है। उन्होंने कहा कि पद्मावत लोगों को गौरान्वित करेगी और इसे सेलिब्रेट करने की जरुरत है।
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे भारत के चार राज्यों- राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश में  बैन कर दिया गया है। चार राज्यों के इस कदम की वजह से फिल्म निर्माता सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं। सर्वोच्च न्यायालय 19 जनवरी को इस मामले की सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed