{"_id":"5ae59c5e4f1c1b5c098b7160","slug":"ravi-shankar-prasad-says-people-of-karnataka-are-tired-of-congress-misrule-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में सपने देखना बंद करें राहुल, 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के दावे पर भाजपा का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिन में सपने देखना बंद करें राहुल, 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के दावे पर भाजपा का पलटवार
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ विधानसभा के साथ-साथ अगला लोकसभा चुनाव जीतने के दावे पर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को दिन में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। देश की जनता कांग्रेस की नीतियों को भली भांति पहचान गई है। पार्टी को लोकसभा चुनाव से पूर्व होने जा रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे से भी इसका अहसास हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रसाद ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को एक भी निकाय चुनाव या विधानसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है। लोग अब कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाले हैं।
विज्ञापन
पार्टी के तमाम दुष्प्रचार और साजिशों के बावजूद सभी स्तर के चुनावों में भाजपा को मिल रही धमाकेदार जीत से पता चल जाता है कि देश की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार विश्वास व्यक्त कर रही है। प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को सभी विधानसभा चुनावों में हार का स्वाद चखना होगा।