{"_id":"5c18e111bdec22569e112d40","slug":"ravi-shankar-prasad-repied-rahul-gandhi-back-while-saying-your-party-gave-country-sleepless-nights","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के पीएम को सोने न देने वाले बयान पर प्रसाद का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने देश को सोने नहीं दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल के पीएम को सोने न देने वाले बयान पर प्रसाद का पलटवार, बोले- कांग्रेस ने देश को सोने नहीं दिया
Tue, 18 Dec 2018 05:29 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 18 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद व राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान कि सभी किसानों का कर्ज माफ होने तक वह पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे, पर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। प्रसाद ने कहा कि इस बयान के चलते कांग्रेस अध्यक्ष नीचता के अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं। प्रसाद ने कहा, 'उस पार्टी के अध्यक्ष से इससे बेहतर की उम्मीद ही नहीं की जा सकती जिसने अपने भ्रष्टाचार और कदाचार के चलते देश के लोगों की नींद खराब कर दी।'
विज्ञापन
राफेल सौदे की ओर इशारा करते हुए प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर संसद में बहस करने से डर रही है, इसीलिए वह सदन ठीक से चलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'राफेल सौदा मामले में हम आपसे बहस करने के लिए तैयार है, इससे दूर मत भागिए। मैं जानता हूं कांग्रेस बहस के लिए तैयार क्यों नहीं हो रही है। उन्हें डर है कि अगर बहस होती है तो उनके कई कच्चे-चिट्ठे खुल जाएंगे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह स्वीकार ही नहीं कर पा रही है कि सुप्रीम कोर्ट को राफेस सौदे में कुछ भी गलत नहीं मिला।
विज्ञापन
इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किसानों के मुद्दों को लेकर वार करने शुरू किए थे। मंगलवार को गांधी ने संसद भवन में कहा था, 'कांग्रेस व सभी विपक्षी दल पीएम मोदी पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए दबाव बनाएंगे... जब तक किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता हम प्रधानमंत्री को सोने नहीं देंगे।'
विज्ञापन