फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ravi shankar prasad on MHA order allowing 10 agencies to monitor any computer resource

कंप्यूटर पर निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी 10 कंपनियों को इजाजत  

Fri, 21 Dec 2018 05:05 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 21 Dec 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
ravi shankar prasad on MHA order allowing 10 agencies to monitor any computer resource
ravi shankar prasad
एमएचए के आदेश पर केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कंप्यूटर संसाधन की निगरानी के लिए 10 कंपनियों को इजाजत दी है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बढ़ाया गया एक कदम है। यह मनमोहन सिंह सरकार द्वारा बनाए गए कानून के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें हस्तक्षेप के हर मामले और निर्णय को केंद्रीय गृह सचिव को मंजूरी देनी है।   
विज्ञापन


विज्ञापन




बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने कई पॉर्न वेबसाइट्स को बंद करने का आदेश दिया था। उसके बाद जियो-एयरटेल समेत कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट को ब्लॉक कर दिया है। यहां तक लोकल वाई-फाई सेवा देने वालों को भी अपने नेटवर्क पर पॉर्न साइट ब्लॉक करने की जानकारी दी गई है। वहीं अब सरकार ने एक कड़ा फैसला लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश भी जारी किया है। आदेश में देश की सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को लोगों के निजी कंप्यूटरों में मौजूद डाटा पर नजर रखने और जांचने का अधिकार दे दिया गया है। सरकार के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 के तहत यदि एजेंसियों को किसी भी संस्थान या व्यक्ति पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होता है तो वे उनके कंप्यूटरों में मौजूद सामग्रियों को जांच सकती हैं और उन पर कार्रवाई कर सकती हैं। 

सरकार ने इन 10 एजेंसियों को आपके कंप्यूटर पर नजर रखने का आदेश दिया है। 1. Intelligence Bureau, 2. Narcotics Control Bureau, 3. Enforcement Directorate, 4. Central Board of Direct Taxes, 5.Directorate of Revenue Intelligence, 6. Central Bureau of Investigation, 7. National Investigation Agency, 8. Cabinet Secretariat (RAW), 9. Directorate of Signal Intelligence (For service areas of Jammu & Kashmir, North-East and Assam only);,10. Commissioner of Police, Delhi. 

यह पूरा मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। ऐसे में यदि आपके कंप्यूटर या लैपटॉप में कोई ऐसी सामग्री पाई जाती है जो कि देश विरोधी हैं या किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन करती हैं तो आपकी जांच हो सकती है और आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। 


कंप्यूटर में सेव डाटा के अलावा आप अपने कंप्यूटर पर क्या सर्च करते हैं, इस पर भी एजेंसियां नजर रखेंगी। इसके लिए जांच एजेंसियां आपके कंप्यूटर के ब्राउजर पर नजर रखेंगी। बता दें कि ये सभी एजेंसियां ड्रग्स और स्मगलिंग पर भी नजर रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed